Greater Noida : सड़क के गड्ढे में जलभराव से गिरे विधायक ,हुए घायल

ऐसे खुली हाईटेक शहर के विकास की पोल



ग्रेटर नोएडा:- जिस भाजपा सरकार का मूल मंत्र ही विकास है। जो सरकार आने वाले समय में दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर के जेवर में जहाज उड़ाने का श्रेय लेते नहीं थक रही। उसी भाजपा सरकार के विधायक अपने ही क्षेत्र की एक सड़क के एक गड्ढे में गिरकर घायल हो गए।

फ़ाइल फ़ोटो


खबर मार्मिक है, लेकिन विकास की बात की जाए तो यही खबर फाइलों में दमदार सड़कों का दम भरने वाली हकीकत को आईना भी दिखाती है। गौतम बुध नगर में भाजपा नेता आने वाले समय में जेवर एयरपोर्ट का श्रेय लेने की होड़ में लगे हुए हैं,उसी जनपद में भाजपा विधायक अपने क्षेत्र की सड़क के गड्ढे में जलभराव के कारण घायल हो जाते हैं। जाहिर है घटना सच का सामना कराती है। चाहे एक्सप्रेस वे हों या स्थानीय सड़कें, विकास की इबारत को जल्दबाजी में लिखने की कवायद में शायद कहीं ना कहीं तो चूक जरूर हुई है। पिछले दिनों बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के धंस जाने से जहां केंद्र सरकार की किरकिरी हुई ,वही आज गौतम नगर के एक मार्ग पर जलभराव में स्वयं भाजपा विधायक के गिरकर घायल हो जाने से कई प्रश्न खड़े हो गए। जनपद में विकास और उसके प्रचार-प्रसार पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा हो गया है ।
घटना शनिवार शाम की है। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह देर शाम रोजाना की तरह साइकिलिंग करने निकले थे। सेहत और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने वाले विधायक शायद अपने क्षेत्र की सड़कों का ध्यान ठीक से ना रख पाए, जिस कारण हल्की बारिश में भी हुए जलभराव के कारण गिरकर चोटिल हो गए । सूत्रों की माने तो हादसे में उनके हाथ की हड्डी टूटी और तमाम गंभीर चोटें भी आई। घायल विधायक को आनन-फानन में उनके सुरक्षा गार्डों ने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वे अभी फिलहाल उपचाराधीन है। एक तरफ विधायक की चोटिल होने की खबर वाकई पीड़ा देने वाली लेकिन दूसरी तरफ जनपद के तमाम विरोधी दलों को भाजपा के विकास पर कटाक्ष करने का एक अवसर भी मिला है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *