Samajwadi Party Membership Campaign : सैकड़ों लोग हुए सपाई,ली सदस्यता


:- समाजवादी पार्टी ने किया सदस्यता अभियान शुभारंभ।

ग्रेटर नोएडा:- उत्तरप्रदेश में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रदेश भर में लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करा कर जोड़ने का अभियान तेज किया है। इसी क्रम शनिवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी व निवर्तमान जिला अध्यक्ष इन्दर प्रधान ने सूरजपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। सदस्यता अभियान के प्रथम दिन जिला कार्यालय पर दादरी और जेवर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सदस्यता को जिले में व्यापक रूप से चलाने और अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए चर्चा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस सदस्यता अभियान को जिले में जोर शोर से चला जाएगा और सदस्यता अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने एवं पार्टी की नीतियों और उसके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जायेगा। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि सदस्यता अभियान के जरिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर गांव हर मोहल्ले हर गली में पहुंचकर लोगों को जोड़ेंने का काम करेंगे। इस दौरान कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान की जाएगी।

सपा ही कर सकती है प्रदेश का विकास:


इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष लोहियावाहिनी नोएडा लखन यादव निवासी सोरखा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश का विकास कर सकती है। भाजपा सरकार ने आज तक सिर्फ समाज को बांटने का काम किया है। आज लोगों में जो धर्म और जाति का द्वेष बढ़ा है,इसके लिए सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही जिम्मेदार है। इस सरकार ने अपने प्रदेश के विकास के लिए कुछ भी नही किया। सिर्फ सपा सरकार में किए गए कार्यों का उद्घाटन और नाम बदलने के अलावा भाजपा न आज तक कुछ कर पाई है और न ही भविष्य में कुछ कर पाएगी। इसीलिए अब बांटने वाली मानसिकता के लोगों को सरकारों से हटाने का काम समाजवादी लोग करेंगे।

सदस्यता लेने वालों में मुख्य तौर पर मौजूद रहे

सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से कुलदीप भाटी, नरेंद्र नागर, गजराज नगर, सुनील भाटी, सुधीर तोमर, इंद्रपाल छौंकर, कृष्णा चौहान, फिरदौस शहनाज, महेंद्र नागर, जगबीर नम्बरदार,रविन्द्र प्रधान, रामसरन नागर, शौकत अली, रोहित सिंह बैसोया, राजेश रोही, सागर शर्मा, शैलेंद्र भाटी, विकास जतन, लोकेश जनमेदा, अवनीश भाटी, विकास भनौता,दीपक नागर, सत्यप्रकाश नागर, नवाब कुरैशी, लखन यादव, सुरेन्द्र नागर, अनुज नागर, देवेंद्र भाटी, विपिन नागर, अनीस अहमद, विनीत भाटी, मनोज भाटी, नीतीश, नीरज भाटी, विजय गुर्जर, सुनील भाटी, विक्रांत, सुमित नागर, मोहित नागर, विक्रम टाइगर, डॉ ओमवीर सिंह, ठाकुर रोशनी सिंह, जगत खारी, शादाब हुसैन, कृष्णपाल सिंह, ललित कुमार, राजेश दीक्षित, ओमवीर सिंह, लखन जाटव, लेखराज सिंह, लाल सिंह, सुभाष चंद्र, विजेंद्र सिंह चौहान, अब्दुल हमीद, अनिल नागर, मेहंदी हसन, हैप्पी पंडित, अकबर खान, संजीव त्यागी, विशेष मुखिया, प्रशांत भाटी, वकील सिद्दकी, बालेश्वर, राजवीर मावी, संजय भाटी, प्रतीक भाटी, हरवीर प्रधान, विनित कुमार यादव, गजेंद्र सिंह रावल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *