कोरोना के बीच दिल्ली में डेंगू की दस्तक, अब तक मिले 143 मामले

नई दिल्ली: दिल्ली वालों के लिए पिछले कुछ दिनों से कोरोना के बढ़ते आंकड़े चिंता का विषय तो बने हुए थे,अब बारिश का मौसम आने के साथ यहां डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। दिल्ली नगर निगम के आंकड़ें बताते हैं कि एमसीडी ने पिछले हफ्ते डेंगू के नौ मामले दर्ज किए थे, जिसके बाद राजधानी में इस साल कुल 143 केस सामने आ चुके हैं। जबकि पिछले साल इस समय यह संख्या 36 थी। मलेरिया भी हो रहा उग्र:बरसात के साथ राजधानी में डेंगू ही नहीं,बल्कि मलेरिया भी पैर पसार रहा है। एमसीडी ने पिछले हफ्ते मलेरिया के तीन मामले दर्ज किए थे। इस तरह दिल्ली में कुल मिलाकर मलेरिया के मराजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। जबकि इस समय 2021 में मलेरिया के मात्र 11 मामले दर्ज किए गए थे। एमसीडी सख्त:बिगड़ती स्तिथि देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और एमसीडी ने भी अपना सख्त रुख अपना लिया है। एमसीडी ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जमीनी दौरे के साथ-साथ लोगों पर कार्रवाई तेज कर दी है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *