दुखद : इलाज के दौरान ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन,CDS बिपिन रावत के साथ हादसे में हुए थे घायल

नई दिल्ली :- तमिलनाडु मैं CDS बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र जिंदा बचेे। 8 दिसंबर को इस हादसे में बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 लोगों का निधन हो गया था। सिर्फ वरुण सिंह इस हादसे में जिंदाााा बचे थे।

मगर वह गंभीर रूप से घायल थे। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज के दौरान आज अस्पताल में निधन हो गया। इसकी जानकारी भारतीय वायु सेना ने दी है

भारतीय वायु सेना के मीडिया कोआर्डिनेशन सेंटर ने कहा –

भारतीय वायु सेना को बहादुर व साहसी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए गहरा दुख है। भारतीय वायु सेना उनके परिवार के साथ खड़ी है

यूपी के रहने वाले थे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले थे। उनके पिता कृष्ण प्रताप सिंह कर्नल के पद पर सेना से रिटायर हुए थे। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। कैप्टन अरुण सिंह की उम्र 42 वर्ष थी। साथ ही यहां हम आपको बता दें वरुण सिंह के छोटे भाई तनुज सिंह मुंबई में नेवी में है उनकी पत्नी का नाम गीतांजलि है एक बेटा रिद रमन और एक बेटी आराध्या है उनका इलाज बेंगलुरु के आर्मी अस्पताल में चल रहा था वरुण सिंह ग्रुप कैप्‍टन अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट रहे हैं. अभिनंदन वर्धमान ने ही 27 फरवरी 2019 को भारत की सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ा था.

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *