Up election 2022 : मुलायम सिंह यादव कि कर्म भूमि करहल का क्या है समीकरण, पुत्र के सामने शिष्य

ब्यूरो रिपोर्ट :- करहल मुलायम सिंह यादव के लिए काफी खास मानी जाती है, क्योंकि यही वो जगह है जहां से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव मे जिन सीटों पर सबसे ज्यादा नजर है। उनमें से करहल भी बड़ी महत्वपूर्ण सीट है क्योंकि यहां से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी समर में है

यहां हम आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी जिले में मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल लगाकर 4 विधानसभा सीट है । करहल सीट के दंगल में एक तरफ मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव हैं तो दूसरी तरफ हैं मुलायम के शिष्य और कभी सिपहसालार रहे एसपी सिंह बघेल बीजेपी के टिकट से चुनावी मैदान में है।

क्या है मुलायम सिंह यादव और करहल का नाता

मुलायम सिंह यादव के परिवार का पुश्तैनी नाता इटावा के सैफई से है, लेकिन करहल उनकी जन्मस्थली, कर्म स्थली या हृदय स्थली से कम नहीं है। करहल वह जगह है जहां से मुलायम सिंह यादव की राजनीति की शुरुआत हुई। यहीं के जैन इंटर कॉलेज में मुलायम सिंह यादव शिक्षक थे, इसी करहल के नेता नत्थू सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव के अंदर पहलवान के साथ-साथ राजनीतिक पहलवानी के गुण भी देखें और उनको सबसे पहले करहल से ही चुनाव लड़वाया करहल सीट समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ मांगी जाती है

कौन है एसपी सिंह बघेल

करहल का चुनाव इस बार कम रोचक नहीं है, क्योंकि एक तरफ मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैदान में हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ताल ठोक रहे हैं। एसपी सिंह बघेल वह शख्स हैं जो कभी मुलायम सिंह यादव के पीएसओ (PSO) हुआ करते थे, जिनको मुलायम सिंह यादव ने ही राजनीति के गुर सिखाए थे और पहली बार चुनाव लड़वाया और विधानसभा भेजा था थ। यानी एक तरफ बेटा है तो दूसरी तरफ शिष्य, दोनों की परीक्षा भी इस बार करहल की जनता के सामने होगी।

क्या कहता है करहल सीट का सर्वे

राजनीतिक विशेषज्ञों और जानकारों की माने तो करहल सीट समाजवादी पार्टी के लिए सुरक्षित सीट मानी जा रही है।करहल विधानसभा सीट पर लगभग 1.25 लाख यादव है जो कि निर्णायक भूमिका में है। यहां पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जीत तय मानी जा रही है

करहल के जातिगत आंकड़े (लगभग)

यादव- 1.25 लाख
शाक्य- 35 हजार
बघेल- 30 हजार
क्षत्रिय- 30 हजार
एससी- 22 हजार
मुस्लिम- 18 हजार
ब्राह्मण- 16 हजार
लोधी- 15 हजार
वैश्य- 15 हजार

करहल सीट पर कुल मतदाता (लगभग)

पुरुष मतदाता- 201394
महिला मतदाता- 169851
अन्य- 16 
कुल मतदाता- 371261 

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *