नोएडा सेक्टर 61 शॉप्रिक्स मॉल में योर लाइफ फिटनेस जिम का किया गया उद्घाटन

:- स्पेशल डिस्काउंट ऑन कपल स्टूडेंट एंड फीमेल

:- 3 दिन का ट्रायल फ्री

नोएडा। सेक्टर 61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल में रविवार को योर लाइफ फिटनेस जिम(YOUR LIFE FITNESS GYM) का शुभारंभ किया गया। भौकाल वेब सीरीज के प्रमुख कलाकार प्रदीप नागर समाजवादी पार्टी के नेता तथा नोएडा विधानसभा के प्रत्याशी सुनील चौधरी सपा नेता सार्थक यादव तथा विनोद यादव ने विधिवत फीता काटकर इस नए जिम का उद्घाटन किया।
महेश यादव जिम मालिक ने बताया

योर लाइफ फिटनेस जिम (YOUR LIFE FITNESS GYM) के मालिक महेश यादव पवन यादव तथा मोंटी यादव ने बताया कि यह अत्याधुनिक जिम लोगों की जरूरतों के मुताबिक सभी उपकरणों से लैस है तथा यहां पर छात्रों महिलाओं तथा युवा जोड़ों के लिए स्पेशल डिस्काउंट की व्यवस्था की गई है। शुरुआती दौर में लोग यहां पर आकर इस जिम में ट्रायल भी ले सकते हैं।
इस जिम में सभी उपकरण अमेरिकी कंपनी साइबैक्स के हैं इसके अलावा वैस्कुलर ट्रेनिंग प्रश्न ट्रेनिंग जुंबा क्लासेस योगा क्लासेस बीएमआई मशीन स्टीम स्वराज की भी खास विशेषताएं हैं।
जिम के संचालक महेश यादव ने बताया कि योर नेम नोएडा में कई स्थानों पर जिम है लेकिन यह जिम युवाओं की बढ़ती अपेक्षाओं तथा मांग के अनुरूप बनाया गया है ताकि लोगों को यहां पर हर तरह की सुविधा प्राप्त हो सके उन्होंने बताया कि यहां कार पार्किंग की भी निशुल्क सुविधा है जिससे आने वाले लोगों को मुसीबत का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर प्रमुख तौर पर मौजूद रहे
इस मौके पर राजेंद्र यादव अजय मुखिया चमन अवाना अरविंद भाटी समेत क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के अलावा गणमान्य लोग भी मौजूद थे। उद्घाटन के पूर्व प्रातः विधिवत हवन पूजन के साथ जिम का शुभारंभ भी किया गया। संचालकों का दावा है कि हर आयु वर्ग के लोगों के लिए यह जिम वरदान साबित होगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *