लक्ष्मी नारायण मंदिर द्वारा 6 मार्च को आयोजित किया जाएगा विशाल रक्तदान शिविर

नोएडा :- लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर 56 द्वारा नोएडा मीडिया क्लब मैं एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने 6 मार्च (रविवार) को नोएडा स्टेडियम के लॉन टेनिस ग्राउंड में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन के बारे में जानकारी दी साथ ही उन्होंने नोएडा वासियों से अपील की ज्यादा संख्या में इस विशाल रक्तदान शिविर योगदान कर सफल बनाएं

कब और कहां किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन

लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर 56, नॉएडा 6 मार्च , 2022, को नॉएडा स्टेडीयम के लॉन टेनिस ग्राउंड में मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प ( विशाल रक्त दान शिविर ) का
“75 आज़ादी का अमृत महोत्सव “ के अंतर्गत प्रात: 8.30 से शाम 5 बजे तक आयोजन कर रहा है।

क्या है विशाल रक्तदान शिविर का उद्देश्य

लक्ष्मी नारायण मंदिर द्वारा आयोजित इस विशाल रक्तदान शिविर का उद्देश्य जनता को रक्त दान के लिए जाग्रत करना, युवकों व विध्यार्थियों को अभी से इसकी महत्ता को समझाना व अपने नॉएडा डिस्ट्रिक्ट को रक्त के लिए आत्मनिर्भर करना है व यह मोदी जी का संदेश दूसरे राज्यों को भी सभी आवश्यकताओं के लिए आत्म निर्भर होना और विशेषतया रक्त के छेत्र में देना है।

लगभग 11 सालों से आयोजित किया जा रहा है रक्तदान शिविर

यह संस्था सन 2011 से रक्त दान शिविर आयोजित कर रही है। कोविड काल में भी इस संस्था ने सड़कों पर रक्त दान शिविर लगा कर रोगियों की रक्त की कमी को दूर करने में सेवा की थी। यह संस्था अब तक लगभग 5000 यूनिट सेना व सरकारी हस्पतालों को दे चुकी है।

संस्था का लक्ष्य 1100 से ज्यादा रक्त यूनिट्स करना

इस शिविर में हमारा लक्ष्य 1100+ रक्त यूनिट्स का है। इसके लिए 3 महीने से हमारे 15-20 साथी इसको सफल करने के प्रयास में लगे हैं।

इस विशाल कैम्प के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए सदगुरु जग्गी विश्वनाथ , माउंट एवेरेस्ट पर पहुँचने वाले नॉएडा निवासी युवा अर्जुन वाजपेयी व एन॰ई॰ए॰ के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने विडीयो द्वारा अपील भी की है की लोग रक्त दान देकर मानवता की सेवा करने में अपना सहयोग दें।

भारतीय सेना और गरीब रोगियों के लिए उपयोग किया जाएगा

इस शिविर में एकत्रित हुए रक्त को लेने के लिए भारतीय सेना, जी॰टी॰बी॰हस्पताल, नॉएडा डिस्ट्रिक्ट हस्पताल, पी॰जी॰आई॰ ओफ़ चाइल्ड हैल्थ, ज़िम्स व नॉएडा रोटरी की टीमें आ रही हैं और रक्त जो आएगा उसे घायल जवानों उनके परिवारजनों व गरीब रोगियों की सेवा के लिए उपयोग किया जाएगा।

रक्तदान शिविर के प्रचार में नोएडा अथॉरिटी और मारवाह स्टूडियो निभाना है विशेष भूमिका

नॉएडा अथॉरिटी का हेल्थ डिपार्टमेंट अपनी कूड़ा लाने वाली वैन में इसका ऑडीओ 1 मार्च से पूरे नॉएडा में लोगों को जाग्रत करने के लिए चला रहा है।

मारवाह स्टूडीओ इसके प्रचार में ऑडीओ और विडीओ का अपने रेडीओ और टेलिविज़न चैनल पर प्रतिदिन अब कई बर प्रचार कर रहा है।

इस आयोजन का नेतृत्व मंदिर के न्यासी और इस गतिविधि के प्रोजेक्ट डिरेक्टर श्री अशोक गुप्ता कर रहे हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *