सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट, यूट्यूब देखकर पति करा रहा था डिलीवरी

नवजात शिशु की मौत,पत्नी की हालत गंभीर

तमिलनाडु से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है यूट्यूब देखकर अक्सर लोग खाना बनाना सीखते हुए अन्य काम करते हुए नजर आ जाते हैं मगर तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने यूट्यूब वीडियो देखकर अपनी पत्नी की डिलीवरी करानी चाह रहा था उसकी इस बेवकूफी भरी कोशिश के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार हो गई है।अब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौंकाने वाली घटना तमिलनाडु रानीपेट की है

यह चौंकाने वाली घटना तमिलनाडु के रानीपेट की है यहां 32 वर्ष के व्यक्ति लोगानाथन ने 1 साल पहले गोमती नाम की महिला से शादी की थी। गोमती गर्भवती थी डॉक्टर ने उसे डिलीवरी की डेट 13 दिसंबर दी थी परंतु 13 दिसंबर बीत गई और 18 दिसंबर को गोमती को लेबर पेन शुरू हुआ
लेकिन जब उसे लेबर पेन हुआ तो उसके पति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय घर पर ही रखा पति पर आरोप लगाया गया है कि उसने यूट्यूब देख कर गोमती की डिलीवरी करानी शुरू कर दी बताया जा रहा है कि इसके लिए उसने अपनी बहन की भी मदद ली लेकिन जब बच्चा पैदा हुआ तो उसकी पत्नी बेहोश हो चुकी थी और बच्चा भी जीवित नहीं था

गोमती के शरीर से काफी खून निकलने के बाद उसे जल्दबाजी में पुन्नाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया वहां से उसे वेल्लोर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है नवजात शिशु की मौत के बाद पुन्नाई के प्राथमिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने गोमती के पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *