दिल्ली सरकार ने पांच बाजारों के लिए जारी किया गूगल फॉर्म


5 बाजारों के पुनर्विकास के लिए खर्च होंगे 100 करोड़


नई दिल्ली:- दिल्ली के बाजारों को वर्ल्ड क्लास बनाने की दिशा में में हाल ही में दिल्ली सरकार ने दिल्ली के 5 बड़े बाजारों के लिए सरकार ने गूगल फॉर्म तैयार किया है। जिसके जरिए अलग-अलग मार्केट एसोसिएशन, दुकानदारों से बाजारों को अपग्रेड करने के लिए सुझाव लिए जाएंगे। चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक खारी बावली, कीर्ति नगर, सरोजनी नगर, लाजपत नगर और कमला नगर बाजार को विश्व स्तरीय रिटेल मार्केट बनाने की दिशा में सरकार ने हर एक बाजार के लिए गूगल फॉर्म तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इसके जरिए सभी मार्केट एसोसिएशन, दुकानदारों से सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जिससे कि बाजारों में किए जाने वाले बदलावों पर सभी की सहमति बने और सभी को सुविधाएं मिले। बता दें कि दिल्ली सरकार 5 बाजारों में पुनर्विकास के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
देनी होगी ये जानकारी:
इस फॉर्म के जरिए ये बताना होगा कि वे किस एसोसिएशन से जुड़े हैं? उसके व्यवसाय का क्या नाम है? व्यवसाय का पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और अपना नाम देना है। साथ ही यह भी बताना होगा कि महिला और पुरुष कर्मचारियों की कितनी संख्या है? इसके अलावा कर्मचारी औसतन दुकान में कितने समय से काम कर रहे हैं? व्यापार की प्रकृति भी बतानी होगी। भवन में मंजिलों की संख्या, जहां दुकान स्थित है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *