पाकिस्तान से रुड़की पहुंचे 107 जायरीन , ये है वजह

रुड़की।
रूड़की के पिरान कलियर में चल रहे 755वें सालाना उर्स में शामिल होने आज 107 पाकिस्तानी जायरीनों का जत्था पाकिस्तान से लाहौरी एक्सप्रेस से रुड़की रेलवे स्टेशन पहुँचा जहां कड़ी सुरक्षा के बीच जायरीनों को रोडवेज की बसों से पिरान कलियर पहुचाया गया। पाकिस्तानी जायरिनो की रहने खाने की व्यवस्था साबरी गेस्ट हाउस में की गई है। वही 5 दिनों तक पाकिस्तानी जायरीन पिरान कलियर में रहेंगे और उसके बाद साबिर पाक दरगाह में चादरपोशी भी करेंगे। वही सुरक्षा के लिहाज से खुफिया विभाग और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर रहे।कलियर स्थित साबिर पाक के 755वें उर्स में शामिल होने के लिए पाकिस्तान से 107 जायरीनों का जत्था रुड़की पहुंच गया। रुड़की से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कलियर रवाना किया गया। इस्लामाबाद भारतीय दूतावास में 161 पाकिस्तानी लोगों ने वीज़ा के लिए आवेदन किया था । जिनमें दूतावास ने 110 यात्रियों को पिरान कलियर उर्स का वीजा दिया है जिनमे 105 जायरीन और 2 दूतावास के अधिकारी शामिल हैं। पाकिस्तानी यात्री आज सुबह लाहौरी एक्सप्रेस से रुड़की पहुंचे। पाक जायरीनों को पुलिस और खुफिया विभाग द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच रुड़की से कलियर ले जाया जायेगा। यह जायरीन उर्स में होने वाली प्रमुख रस्मों में शामिल होंगे और चादरपोशी करेंगे। इसके बाद दो अक्टूबर को पाकिस्तानी जायरीनों की वापसी होगी। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिसबल मौजूद रहा और कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तानी जायरीनों को पिरान कलियर के लिए रवाना किया गया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]