October 11, 2026

दिल्ली में जल्द चलेंगी 2000 इलेक्ट्रिक बसें

Screenshot_20241204_010557_Google


नई दिल्ली।


सीएम आतिशी ने मंगलवार को मोहल्ला बसों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बताया कि दिल्ली में इस वक्त लास्ट माइल कनेक्टिविटी की समस्या को निपटने के लिए सरकार इस पर काम कर रही है

और ये मोहल्ला बस सर्विस लोगों की इसी समस्या का निवारण करेगी। यानि अब तक दिल्ली वालों को दूर-दराज के जिन इलाकों में बस की सुविधा नहीं मिल पाती है उन इलाकों में भी बस की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली वाले मेट्रो से लंबी दूरी का सफर तय करते हैं

लेकिन जब घर जाने की बात आती है तो उन्हें कोई साधन नहीं मिलता। ऐसे में इन बसों से दिल्ली के दूर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा
दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली की अनूठी मोहल्ला बसें – दो रूटों पर ट्रायल हो चुका है। मैं चार्जिंग और अन्य चीजों के निरीक्षण के लिए यहां आई हूं। ये बसें आने वाले दो हफ्तों में दिल्ली की सड़कों पर होंगी। ये दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में चलेंगी। राज्य में हमेशा परिवहन संबंधी मुद्दे रहे हैं।

लास्ट माइल कनेक्टिविटी से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए दिल्ली में 2000 से अधिक मोहल्ला बसें चलाई जाएंगी।
बता दें कि सीएम आतिशी इलेक्ट्रिक मोहल्ला बसों की चार्जिंग और अन्य तकनीकि खूबियों का निरीक्षण करने पहुंची थी।

इन रूटों पर चलेगी मोहल्ला बसें:
इस रूट में मुनिरका गांव, मुनिरका मेट्रो स्टेशन, एंबियंस मॉल, नेल्सन मंडेला रोड पर डीएलएफ मॉल, वसंत कुंज इंस्टीट्यूशनल एरिया, स्पाइनल इंजरी हॉस्पिटल, आईआईएमसी, बेर सराय गांव और फोर्टिस अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं।

Author

You may have missed