2022 विधानसभा चुनाव मे नोएडा से पंकज सिंह की ऐतिहासिक जीत, किसको मिले कितने वोट

नोएडा विधानसभा सीट पर किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट जाने

समाजवादी प्रत्याशी सुनील चौधरी हारे

तीसरे नंबर पर रही बसपा

कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक रही चौथे नंबर पर

Noida : – उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के गौतमबुद्ध नगर जनपद की नोएडा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार पंकज सिंह (Pankaj Singh) को करीब 244319 वोट मिले हैं साथ ही उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है।

देश के 300 वी विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले विधायक बने पंकज सिंह

खबर लिखे जाने तक विधानसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार का यह पूरे देश का अबतक का सबसे बड़ा अंत उन्होंने समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी को 181513 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया है नोएडा विधायक पंकज सिंह को 244319 वोट मिले

नोएडा विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह कोलगभग 70.16 फीसदी वोट मिले हैं। इसके मुकाबले समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को महज 18.04 फीसदी और बसपा प्रत्याशी को 4.68 और कांग्रेस प्रत्याशी को 3.88 फीसदी साथी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को 1.88 फीसदी वोट मिले हैं।

नोएडा विधानसभा सीट पर थी इनकी टक्कर

नोएडा विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह के सामने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी, बीएसपी के कृपाराम शर्मा और कांग्रेस की ओर से पंखुड़ी पाठक चुनावी मैदान में उतरे हुए थे।

नोएडा विधानसभा सीट पर आज तक कोई नहीं हरा पाया BJP को

दादरी विधानसभा सीट से अलग होने के बाद जब से नोएडा विधानसभा सीट स्थिति में आई है। तब से लेकर हमेशा नोएडा विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है।

नोएडा विधानसभा सीट पर किसको मिले कितने वोट

पंकज सिंह (BJP) = 244319

सुनील चौधरी ( समाजवादी पार्टी ) = 62806

कृपाराम शर्मा ( बसपा ) = 16292

पंखुड़ी पाठक ( कांग्रेस ) = 13494

पंकज अवाना ( AAP ) = 6551

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में नोएडा विधायक पंकज सिंह के रिकॉर्ड को साहिबाबाद सीट का आंकड़ा आने पर सुनील शर्मा ने तोड़ा

इस बार उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में कई नए रिकॉर्ड बने हैं दोपहर के बाद जब नोएडा सीट से पंकज सिंह नें 181513 मतों से जीत दर्ज की तो जानकारों के मुताबिक उस जीत को आज तक के विधानसभा चुनाव की सबसे बड़ी जीत माना जा रहा था मगर शाम होते-होते जब साहिबाबाद सीट का आंकड़ा सामने आया तो पिछले सारे रिकॉर्ड धराशाई हो गए और इस साहिबाबाद सीट पर सुनील शर्मा (BJP) प्रत्याशी ने 214845 मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की सुनील शर्मा को 322045 वोट मिले। सुनील कुमार शर्मा ने समाजवादी प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को हराया दूसरे नंबर पर कर रहे अमरपाल शर्मा को 108047 मत मिले

इससे पहले किसका नाम था सबसे ज्यादा मतों से जीतने का रिकॉर्ड

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बारामती विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के गोपीचंद पडलकर को 165265 मतों से हराकर रिकॉर्ड अपने नाम किया था अब 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी को 181513 मतों से हराकर अपने नाम किया फिर थोड़ी देर बाद साहिबाबाद सीट का आंकड़ा आया तो यह रिकॉर्ड सुनील शर्मा चुनाव हो गया उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के अमरपाल शर्मा को 214845 मतों से हराया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *