October 11, 2026

5G auction : 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी-चार कम्पनियां मैदान में

0
IMG_20220727_173412

 पहले दिन टूटा 2015 का रिकॉर्ड,आईं 1.45 लाख करोड़ रुपये की बोलियां आईं

नई दिल्ली:- (5G SPECTRUM AUCTION): देेेश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी जारी है। नीलामी प्रक्रिया में मंगलवार को पहले ही दिन 1.45 लाख करोड़ रुपये की बोलियां आईं। इस दिशा में चार बड़ी कम्पनियों ने हिस्सा लिया। इनमें मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो, सुनील मित्तल की अगुवाई वाली भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और गौतम अडानी की अडानी एंटरप्राइजेज की एक इकाई ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए बोली में हिस्सा लिया है।  बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी, सुनील भारती मित्तल और गौतम अडाणी की कंपनियों ने रेडियो वेव के लिए अबतक की सबसे बड़ी नीलामी के लिये बोली लगाई।

पहले दिन मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली:

टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में भी बोलियां हासिल हुई हैं। पहले दिन की चार दौर की नीलामी प्रक्रिया के बाद सरकार को 1.45 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली। यह उम्मीद से कहीं अधिक और 2015 के रिकॉर्ड को पार कर गया है।

उन्होंने कहा कि मध्यम और उच्च बैंड में कंपनियों की रुचि अधिक रही। कंपनियों ने 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में मजबूती से बोलियां रखीं। 

नीलामी आज भी जारी:

नीलामी बुधवार को भी जारी रहेगी। निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक नीलामी के दौरान यह पता नहीं चलेगा कि किस कंपनी ने कितना स्पेक्ट्रम हासिल किया है। नीलामी (600 मेगाहर्ट्ज, 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज), मध्यम (3300 मेगाहर्ट्ज) और उच्च (26 गीगाहर्ट्ज़) आवृत्ति बैंड के स्पेक्ट्रम के लिए आयोजित की जा रही है। नीलामी बुधवार को भी जारी है।

स्पेक्ट्रम 14 अगस्त तक आवंटित करने का लक्ष्य:

टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक बोली में शामिल चारों कंपनियों की भागीदारी ‘मजबूत’ है। सरकार स्पेक्ट्रम रिकॉर्ड समय में आवंटित करेगी और 5जी सेवाएं दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि स्पेक्ट्रम 14 अगस्त तक आवंटित करने का लक्ष्य है।

10 गुना अधिक होगी 5जी की स्पीड:

जानकारों की माने तो 5जी सेवाओं के आने से इंटरनेट की गति 4जी के मुकाबले करीब 10 गुना अधिक होगी। इसमें इंटरनेट की गति इतनी होगी कि मोबाइल पर एक फिल्म (मूवी) को कुछ सेकेंड में ही डाउनलोड किया जा सकेगा। साथ ही इससे ई-स्वास्थ्य, मेटावर्स, अत्याधुनिक मोबाइल क्लाउड गेमिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed