October 11, 2026

5th patient of monkeypox found in Delhi : दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का 5 वां मरीज

0
IMG_20220803_004112

नई दिल्ली:- दिल्ली में मंकीपॉक्स का 5वां मामला सामने आया है। मरीज को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है वो एक 22 वर्षीय महिला बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम सभी संक्रमित और संदिग्ध मरीजों का इलाज कर रही है।

लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में मंकीपॉक्स का 5वां मामला सामने आया है। डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि एक 22 वर्षीय महिला के नमूने शुक्रवार को पॉजिटिव पाए गए और वर्तमान में वह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है।

डॉ. ने बताया कि एक मरीज को एलएनजेपी में भर्ती कराया गया है और उसके नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में 4 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और एक को छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली में मंकीपॉक्स के कुल पांच मामले सामने आए हैं। वह कल पॉजिटिव आई थी। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि महिला की हाल ही में कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है, लेकिन एक महीने पहले उसने यात्रा की थी।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के दिल्ली में इस साल मंकीपॉक्स के पांचवे मामले की पुष्टि हुई है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed