October 11, 2026

Bhojpuri singer arrested in Delhi with 21 kg : 21 किलो के साथ भोजपुरी गायक दिल्ली में गिरफ्तार

0
IMG_20220813_154505

नई दिल्ली:- पश्चिमी दिल्ली के इंदरपुरी इलाके में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके पास से 21 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस शख्स की पहचान मूल रूप से बिहार में सिवान के रहने वाले विनय शर्मा के रूप में हुई है, जो भोजपुरी गायक है।

पुलिस के मुताबिक, नारकोटिक्स सेल की विशेष स्क्वॉड के सबइंस्पेक्टर संदीप, एएसआई करण सिंह, हेडकॉन्स्टेबल विजय कुमार, हेडकॉन्स्टेबल विजय सिंह और हेडकॉन्स्टेबल लेखराज ने मुखबिरी सूचना के आधार पर इंदरपुरी के टोपापुर पहुंचकर वहां ड्रग्स पेडलर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और विनय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इस संबंध में इंदरपुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि भोजपुरी गायक के पास इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेप कहां से आई, इसका पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

100 से ज्यादा गाने गा चुका है विनय:

गिरफ्तार विनय शर्मा भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में खासा नाम है। बताया जाता है कि वो अब तक भोजपुरी के 100 से अधिक गाने गया चुका है,जो कई फिल्मों और भोजपुरी एलबम में चर्चित रह चुके हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed