उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बनाने जा रही है पूर्ण बहुमत की सरकार : सूरज राणा

नोएडा :- आज न्यूज़ डायरी टुडे से खास बातचीत में वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश सूरज राणा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने पिछले 5 साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया भाजपा केवल जाति और धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देती है।
आज व्यापारी वर्ग जीएसटी और नोटबंदी के कारण बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका है देश में महंगाई चरम सीमा पर है आज दिन रोजमर्रा की चीजों के बढ़ते दाम ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है साथ ही उन्होंने आगे बताया कि सपा के शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो कार्य कर आए थे आज तक प्रदेश की कोई भी सरकार ऐसे विकास कार्य नहीं करा सकी है आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी
जब उनसे पूछा गया कि समाजवादी पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव में कितनी सीट जीतने वाली है तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही दे चुके हैं समाजवादी पार्टी 400 सीट जीतने वाले हैं

उत्तर प्रदेश व नोएडा गौतम बुध नगर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से की अपील

सूरज राणा ने बताया कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में झंडा लगाओ अभियान शुरू करने जा रही है जिसमें पूरे प्रदेश के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने वाहनों और घरों पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाएंगे अभियान 15 दिसंबर 2021 से 25 दिसंबर 2021 तक रहेगा।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *