‘आप’ का समर्थन ‘यशवंत सिन्हा’ को


राष्ट्रपति चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बैठक कर लिया बड़ा फैसला


नई दिल्ली:- सोमवार को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए अब आम आदमी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (पीएसी) की बैठक के बाद आप ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया है।
आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से सभी दल राष्ट्रपति चुनाव में अपने समर्थन के पत्ते खोल रहे हैं। ऐसे में दिल्ली और पंजाब जैसे दो अहम राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार वाली आम आदमी पार्टी के रुख का राजनैतिक खेमों में खासा इंतज़ार था। अब शनिवार को पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी बैठक में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, पंकज गुप्ता, राघव चड्डा, आतिशी, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, राखी बिडलान, एन डी गुप्ता की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिंन्हा को देने का ऐलान किया है। इस बाबत सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन हम यशवंत सिन्हा के लिए वोट करेंगे। जाहिर है कि आप के इस फैसले के बाद अब पार्टी के सांसद और विधायक राष्ट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट करेंगे। बता दें एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं।

आप का होगी महत्वपूर्ण भूमिका:
मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है,जो बिना भाजपा या कांग्रेस के समर्थन के दिल्ली और पंजाब जैसे दो राज्यों में अपनी सरकार चला रही है। फिलहाल आम आदमी पार्टी के 3 राज्य सभा सांसद दिल्ली से और 7 पंजाब से हैं। साथ ही, पार्टी के पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में 2 विधायक हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *