Akhilesh Yadav : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर बांटे लैपटॉप

:- गौतम बुध नगर जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

नोएडा :- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री  और नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपना 49वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में सफल होने वाले कुछ मेधावी छात्रों के बीच लैपटॉप का वितरण किया। उन्होंने इस मौके पर कुछ ही बच्चों के बीच लैपटॉप बांटने का कारण भी बताया। अखिलेश ने कहा कि सरकार नहीं है, इसलिए कुछ ही बच्चों को लैपटॉप दे पाया हूं। अखिलेश ने कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बोर्ड के टॉपर्स को संबोधित करते हुए उन्हें एक बेहतर जीवन की सीख दी साथ ही उन्होंने अपने अनुभवों को भी साझा किया।

अखिलेश यादव ने बताई कम लैपटॉप बांटने की वजह

अखिलेश ने कहा कि हम तो कुछ लोगों को लैपटॉप दे सकते हैं। सरकार अगर चाहे तो सबको लैपटॉप दे सकती है। हम सरकार को उनका वादा याद दिला रहे हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार के पिछले और इस कार्यकाल में लैपटॉप वितरण के वादे को याद दिलाया। अखिलेश ने कहा कि देखना है कि सरकार इस वादे को कब तक पूरा करती है। साथ ही, टॉपरों को जीवन में सफलता के लिए शॉर्टकट से भी बचने की सलाह अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में दी ।

जिले में मनाया गया धूमधाम से अखिलेश यादव का जन्मदिन

जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी

गौतम बुध नगर जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का 49वा दिवस जन्म दिवस केक काटकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वहीं इस जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं में पहले की तरह उत्साह कम देखने को मिला। 2022 विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कार्यकर्ताओं में निराशा साफ देखी जा सकती है।समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष (लोहिया वाहिनी) लखन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं, उससे हम समाजवादी लोग हार नहीं मानने वाले हैं। निश्चय ही नतीजों से थोड़ी निराशा जरूर है। लेकिन आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में हम लोग ऐसे परिणाम लाकर देंगे, जिससे समाजवादी पार्टी के बिना समर्थन के कोई भी सरकार दिल्ली में ना बन सके। यही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के लिए हम सभी की तरफ से जन्मदिन का तोहफा होगा।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष लखन यादव इंद्र प्रधान जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर राजकुमार भाटी राष्ट्रीय प्रवक्ता गजराज नगर प्रदेश सचिव फकीर चंद नागर वीर सिंह यादव कमल भाटी रविंद्र यादव मोहित यादव जय यादव जितेंद्र अग्रवाल सुधीर तोमर नवीन भाटी सुधीर भाटी शैलेंद्र भाटी दीपक नागर i रोशनी सिंह जी श्रीमती कृष्णा चौहान जीतमाम समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे

सेक्टर 102 भंगेल मे सपा व्यापार सभा ग्रामीण कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन शुक्रवार को सेक्टर 102 स्थित भंगेल सपा व्यापार सभा ग्रामीण कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। सपा नोएडा ग्रामीण महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे एवं व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सपा  नोएडा ग्रामीण के जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता अखिलेश यादव जी के उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य, स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से करते हैं। अखिलेश यादव युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं वहीं किसान, मजदूर, शोषित, छात्र, नौजवान के दिल में बसते हैं। सपा सरकार में विकास पुरूष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किये थे और हर वर्ग की सेवा की थी। इसी तरह वह प्रदेश और देश की सेवा करते रहें यही ईश्वर से कामना है।
इस अवसर पर व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल,विनोद राज, पुष्पेंद्र बंसल, मुसर्रफ, हाजी खालिद, सुबोध गोयल, सौरभ जिंदल, राजीव गुप्ता, प्रशांत गौतम, मनीष यादव समाजसेवी, शिव शंकर गोयल, कलीम खान, मोहम्मद इरशाद, ठाकुर अजीत सिंह , कपिल भाटी ,आर्य गोयल सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *