October 11, 2026

दिल्ली में कांग्रेस को एक और झटका, तीन बार के विधायक आम आदमी पार्टी में शामिल

Screenshot_20241115_233137_Google

नई दिल्ली,


दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को दिल्ली में एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के सीमापुरी विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके कांग्रेस के नेता वीर सिंह धींगान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार दोपहर वीर सिंह धींगान का पटका और टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वीर सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस ने हिस्सा न लेकर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की गहरी साजिश की थी। इससे वह बेहद दुखी हैं। दिल्ली में कांग्रेस लोगों के हित के लिए काम नहीं कर पा रही है।


धींगान ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार जनहित के काम करती आ रही है। इन कामों से प्रभावित होकर मैंने आम आदमी पार्टी को जॉइन करने का निर्णय लिया। अब मैं पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल के कंधे से कंधा और कदम से कदम मिलाकर उस जिम्मेदारी को निभाऊंगा।
इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि धींगान के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी को लोग काम के नाम पर वोट देते हैं। आज पार्टी के साथ अच्छे लोग खड़े हैं। इसके साथ ही दूसरी पार्टियों के अच्छे लोग भी आम आदमी पार्टी में आ रहे हैं।

इससे पहले भी पिछले सप्ताह भाजपा के कुछ नेता हमारी पार्टी में शामिल हुए। हमारी पार्टी काम के नाम पर वोट मांगती है और आगे भी यही करेगी।

Author

You may have missed