October 11, 2026

दिल्ली में प्रदूषण रोकथान के लिए सरकारी दफ्तरों के कामकाज के समय में हुआ बदलाव-सीएम आतिशी

Screenshot_20241115_233849_Google

नई दिल्ली,

दिल्ली में प्रदूषण रोकथान के लिए सरकारी दफ्तरों के कामकाज के समय में बदलाव किया गया है। सड़कों पर ट्रैफिक और उससे होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली में सभी सरकारी कार्यालय, दिल्ली सरकार,नगर निगम और केंद्र सरकार के कार्यालयों के कामकाज के समय में बदलाव किया गया है।

इस बाबत सीएम आतिशी ने अपने एक्स(ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए साझा किया कि, “सड़कों से ट्रैफिक और उससे होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए, दिल्ली भर के सरकारी कार्यालय अलग-अलग समय पर काम करेंगे।

  1. दिल्ली नगर निगम: सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक। 2. केंद्र सरकार: सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक। 3. दिल्ली सरकार: सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक।”

दिल्ली सरकार के इस कदम से अलग-अलग समय पर कार्यालय खुलने और बंद होने से सुबह और शाम के पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक का दबाव कम होगा और ट्रैफिक न होने के कारण इससे होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी।

बता दे कि, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बुधवार से ग्रैप-3 की पाबंदियां लगाई गई है। इसी के तहत दिल्ली में सरकारी दफ्तरों के कामकाज के समय में बदलाव किया गया है।

नई व्यवस्था के अनुसार सरकारी दफ्तरों का कामकाज:

  1. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी): सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
  2. केंद्र सरकार के कार्यालय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
  3. दिल्ली सरकार के कार्यालय: सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक।

Author

You may have missed