October 11, 2026

As Gujarat goes hand in hand, raids will also increase: AAP : जैसे जैसे गुजरात हाथ से जाएगा,छापेमारी भी बढ़ेगी: आप

IMG_20220920_175426

आप नेता का भाजपा पर बड़ा आरोप

नई दिल्ली:-गुजरात चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और पहली बार वहां जोर आजमाइश करने पंहुची आम आदमी पार्टी के बीच की जबानी जंग भी बढ़ती जा रही है। दोनों ही तरफ से आरोप प्रत्यारोप चरम पर है। इसी दिशा में अब आप नेता दिलीप पाण्डेय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि गुजरात मे आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा को पच नहीं रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर जेपी नड्डा गुजरात का चक्कर लगा रहे हैं। गुजरात में अब सीधी लड़ाई आप और बीजेपी के बीच है। ऑपरेशन लोटस के जरिये सरकारें गिरा के अपनी सरकार बनाने में कामयाब हो जाती हैं।  बाकी राज्यों में इनका एक्सपेरिमेंट सफल रहा लेकिन दिल्ली और पंजाब में पूरी तरह फेल हो गया है। सीबीआई और ईडी की छापेमारी कर उन्होंने कहा कि ये सभी रेड तीन महीने और चलेगी फिर सब खत्म हो जाएगा। गुजरात में बीजेपी साफ हो जायेगी। उन्होंने कहा कि दुर्गेश पाठक दिल्ली में एमसीडी का मोर्चा संभाले हुए हैं। इनका शराब नीति से कोई लेना देना नहीं है। ईडी ने उनसे 11 घंटे पूछताछ की लेकिन कुछ नहीं मिला। वहीं गुजरात में बीजेपी जितना जनाधार खोएगी उतना ही गिरफ्तारी और छापे का सिलसिला बढ़ता जाएगा। गुजरात और निगम चुनाव बीजेपी हार रही है। इसलिए बौखलाहट में फर्जी रेड करवा रही है।

वहीं आगे विधायक ने कहा कूड़ा और करप्शन करने वाली बीजेपी की विदाई इस बार एमसीडी से हो जाएगी। हम जेल जाने के लिए तैयार हैं। मोदी और बीजेपी को लगता है कि जेल भेजनें से वो गुजरात जीत जाएंगे तो हम गिरफ्तार होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं विधायक अमानतुल्लाह खान पर दर्ज केस पर दिलीप पांडेय ने कहा कि 40 विधायकों पर 169 केस किए लेकिन कुछ नहीं मिला। वहीं अब ऑपरेशन लोटस के तहत आप विधायकों पर केस हो रहे हैं। 

Author

You may have missed