Spark Minda की बड़ी पहल : उत्तराखंड में दिव्यांग युवा बनेंगे आत्मनिर्भर।


:- मुख्यमंत्री धामी ने किया दिव्यांग कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ

:- स्पार्क मिंडा फाउंडेशन ने खोला स्किल डेवलपमेंट सेंटर व डिजिटल एजुकेशन बस

नोएडा/ऊधम सिंह नगर।

सामाजिक दायित्व के तहत देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव कंपनी स्पार्क मिंडा ने उत्तराखंड राज्य में दिव्यांग एवं जरूरतमंद युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक नई पहल की शुरुआत की है। स्पार्क मिंडा फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड सरकार के सहयोग से ऊधम सिंह नगर जिले में दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास केंद्र और डिजिटल एजुकेशन मोबाइल बस का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान स्पार्क मिंडा फाउंडेशन की चेयरपर्सन सारिका मिंडा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एवं ग्रुप हेड (CSR एवं सस्टेनेबिलिटी) प्रवीन कर्ण ने जानकारी दी कि इस केंद्र का उद्देश्य दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को रोजगार-उन्मुख प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन दिल्ली-एनसीआर में पहले से ही कई सामाजिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है। अब उत्तराखंड में शुरू किए गए इस प्रशिक्षण केंद्र में युवाओं को बेसिक कंप्यूटर, टैली, जीएसटी और अन्य व्यावसायिक कौशल की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को रोजगार सहायता और करियर मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके साथ ही शुरू की गई डिजिटल एजुकेशन मोबाइल बस राज्य के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों व युवाओं तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाने का कार्य करेगी। इससे पहले यह मॉडल गौतमबुद्ध नगर में भी लागू किया जा चुका है, जहाँ अब तक 1500 से अधिक लाभार्थी इससे जुड़ चुके हैं।

फाउंडेशन का लक्ष्य है कि उत्तराखंड में 1,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए, ताकि वे न केवल आत्मनिर्भर बनें बल्कि समाज में सम्मानपूर्ण जीवन जी सकें।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]