Noida News : सेक्टर-82 में देव दीपावली की अलौकिक छटा, 1100 दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर।

:- भजनों की मधुर धुनों और महाआरती से गूंजा वातावरण, बड़ी संख्या में भक्तों ने लिया प्रसाद

न्यूज़ डायरी, नोएडा।

सेक्टर-82 स्थित पॉकेट-7 में विगत वर्ष की भांति इस बार भी देव दीपावली का पर्व बड़ी धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर को 1100 दीपों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा। भक्तों ने भगवान लक्ष्मी-नारायण एवं भगवान शिव की विधि-विधान से आराधना की। इसके पश्चात आरती का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन गाए जाने से वातावरण भक्तिमय और मंगलमय हो उठा।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि देव दीपावली का विशेष धार्मिक और पौराणिक महत्व है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्त कराया था। इसी उपलक्ष्य में देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया, जिसके कारण इस दिन को ‘देव दीपावली’ कहा जाता है। साथ ही यह भी विश्वास है कि इसी दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं, और देवगण उनका स्वागत दीप प्रज्ज्वलन कर करते हैं।
देशभर में इस दिन गंगा घाटों पर विशेष दीपदान, तुलसी पूजा, व्रत एवं दान की परंपरा का अत्यंत महत्व है।

कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे के साथ देवमणि शुक्ल, गोरे लाल, रवि राघव, विकास शर्मा, सर्वेश तिवारी, दीपक मेहरा, दीपक तिवारी, दिनेश पाठक, अनूप शर्मा, अनूप सिंह, राजेश गुप्ता, रमेश दास, विकास कुमार, अनिल शर्मा, विभा शुक्ला, महासचिव बंटी कुमारी, सीमा, मंजू, विनीता, ललिता, पूजा, रश्मि राघव, पुष्पा, श्वेता, बंदना, पूनम, शिप्रा, अंजली, सुमन, रीता, भावना पांडेय, रमेश शर्मा, संजय पांडे, बिजेंद्र सिंह, प्रशांत पाठक, नीलू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]