October 10, 2026

BJP protested outside Kejriwal’s house : भाजपा ने किया केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन

IMG_20220822_160154

सिसोदिया को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा जोश में 

नई दिल्ली:-दिल्ली में नई आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर भाजपा और आप की रार चरम पर है। भाजपा ने सोमवार को दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी की दिल्ली इकाई के कई बड़े नेता मौजूद रहे। बीजेपी के नेताओं ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं कुछ झड़प भी हुई। इस दौरान पुलिस ने दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा की दिल्ली की इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अपने मंत्रिमंडल से निष्कासित करना चाहिए, क्योंकि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज मामले में उन्हें ‘‘आरोपी नंबर एक’’ बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल इस पूरे घोटाले के सरगना हैं, जिसमें शराब माफिया को सरकारी खजाने को लूटने की इजाज़त दी गई। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली BJP के कार्यकर्ता केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए ‘‘भ्रष्टाचार और आबकारी घोटाले’’ के बारे में लोगों को बताने के लिए शहर में घर-घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आबकारी नीति भ्रष्ट साबित हुई है। अरविंद केजरीवाल इस पूरे घोटाले के सरगना हैं। आप को 24 घंटे के भीतर बताना चाहिए कि अगर भ्रष्टाचार नहीं हुआ तो नयी आबकारी नीति क्यों वापस ली गई। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल में थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो उन्हें सत्येंद्र जैन और सिसोदिया को मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Author

You may have missed