October 10, 2026

BJP state president resigns from minister : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मंत्रिपद से इस्तीफा

IMG_20220825_164132

उत्तरप्रदेश:- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तरप्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वे प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री थे। उन्होंने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना इस्तीफा सौंपा। चौधरी ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित बीजेपी दफ्तर में कार्यभार ग्रहण किया था। 

अपने एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ये जानकारी साझा करते हुए स्वयं भूपेंद्र चौधरी ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन हेतु आज मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया। अपने प्रथम तथा द्वितीय कार्यकाल में क्रमशः राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कैबिनेट मंत्री, के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा हेतु अवसर प्रदान करने तथा समय- समय पर दिए गए निर्देशों के लिए  मुख्यमंत्री  का एवं अनेक अवसरों पर प्रेरणादाई मार्गदर्शन व आशीर्वचन के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार। बीजेपी  ‘एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धांत के काम पर काम करती है और इसी के चलते भूपेंद्र चौधरी ने अपने मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती आगामी निकाय चुनाव हैं।

बता दें कि पिछले दिनों भूपेंद्र चौधरी को भाजपा ने उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष बनाया है। इस नियुक्ति को पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भाजपा का एक बहुत बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है।

Author

You may have missed