सनकी आशिक का खूनी खेल’ , ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी


छपरा।
मंगलवार देर रात बिहार के छपरा में एक सनकी आशिक ने ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मामला छपरा के रसूलपुर क्षेत्र के धानाडीह गांव का है। यहां के रहने वाले तारकेश्वर सिंह दो बेटियों के पिता हैं। बड़ी बेटी चांदनी (17) और छोटी बेटी आभा(15)। बड़ी बेटी चांदनी का प्रेम प्रसंग सुधांशु उर्फ रोशन से चल रहा था। किसी बात पर दोनों में अनबन थी। कुछ दिन से बात नहीं हो रही थी। मंगलवार रात चांदनी का पूरा परिवार छत पर सो रहा था। इसी दौरान रोशन अपने एक दोस्त छत पर आ गए और चांदनी से बात करने की ज़िद करने लगे। चांदनी ने जब रोशन का विरोध किया तो सनक में उसने चांदनी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इसके बाद परिवार का जो भी सदस्य उठा दोनों ने सब पर हमला कर दिया। इस हमले में तारकेश्वर सिंह और दोनों बेटियों की मौत हो गई ,जबकि उनकी माँ शोभा देवी की हालत गम्भीर बनी हुई है।

इस पूरे मामले में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया है कि प्रेम प्रसंग में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में प्रेमी सुधांशु कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों रसूलपुर थाना क्षेत्र के ही हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]