Bulldozer action against Shrikant Tyagi : श्रीकांत के घर बुलडोजर की कार्यवाही सिर्फ दिखावटी : प्रियंका गांधी वाड्रा


नोएडा (NOIDA) : श्रीकांत त्यागी मामले में सोमवार सुबह हुई बुलडोजर की कार्यवाही पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने निशाना साधते हुए इस कार्यवाही को दिखावटी बता डाला है। प्रिंयका ने बाकायदा ट्वीट करते हुए लिखा है कि इतने सालों से भाजपा को ये नहीं पता था कि वहां अतिक्रमण है। ये कार्यवाही सिर्फ दिखावटी है। इतना ही नहीं प्रियंका ने आरोपी श्रीकांत की कुछ तस्वीरों का एक कोलार्ज भी शेयर किया है,जिसमें उसे कई भाजपा नेताओं के साथ देखा जा सकता है।
बता दें कि श्रीकांत त्यागी का एक महिला से अभद्रता करने का वीडियो वायरल होने के बाद से जहां बीजेपी ने उसे अपना कार्यकर्ता मानने से इनकार कर दिया,तो वहीं कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार मुखर है। दो दिन पूर्व ही नोएडा से कांग्रेस की विधायक प्रत्याशी रहीं पंखुड़ी पाठक ने भी श्रीकांत पर भाजपा नेताओं के संरक्षण का आरोप लगाया था।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा अपने ट्वीट में

क्या इतने सालों से भाजपा सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है? बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है। इन सवालों के जवाब से सरकार बच रही है

एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता व 10-15 गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है? कौन है जो उसको बचाता रहा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *