नोएडा विधानसभा के सभी 9 ब्लॉक में कांग्रेस निकलेगी धन्यवाद यात्रा – मुकेश यादव


नोएडा :- आज नोएडा मीडिया क्लब सेक्टर 29 गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मीडिया को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी ने कहा की लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 6 सीटें जीती हैं वही देशभर में 99 सीट पर फतह हासिल की है अब आम जनता का विश्वास फिर से कांग्रेस में जुडा है उसे पता है कि कांग्रेस ही बेहतर सुशासन दे सकती है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने कहा कि 11 जून को जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों से मिलेंगे तथा अपार समर्थन देने पर उनका आभार जताएंगे साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

पुरुषोत्तम नगर ने कहा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि लोकसभा 2024 चुनाव में लोगों ने कांग्रेस पार्टी को जो समर्थन दिया और विश्वास जाते हैं उसके लिए कांग्रेस पार्टी 11 से 15 जून तक धन्यवाद यात्रा निकालेंगे।

मुकेश यादव ने बताया

महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा अध्यक्ष मुकेश यादव ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 11 से 15 जून तक नोएडा विधानसभा की सभी 9 ब्लॉकों में धन्यवाद यात्रा निकालेगी कांग्रेस भाजपा को छोड़िए कांग्रेस से जुड़िए प्रेस वार्ता के दौरान न्यूज़ डायरी टुडे के पूछे गए सवाल “क्या आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन मे चुनाव लड़ेगी” इस सवाल पर नोएडा अध्यक्ष मुकेश यादव का कहना था कि अभी विधानसभा चुनाव में काफी समय है। यह हाई कमान का फैसला है और सही समय पर हाई कमान जो फैसला लेगी। हम अपनी पूरी निष्ठा भाव से उसे पर काम करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट दिनेश अवाना, पूर्व अध्यक्ष नोएडा शाहबुद्दीन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौतमबुधनगर जावेद खान,सेविक सोशल आउटरीच युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद चांद, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष गौतमबुधनगर वीरेंद्र मुखिया,एस एस राना, सोशल आउटरीच जिलाध्यक्ष गौतमबुधनगर मोहम्मद गुलफाम,राज कुमार भारती, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक विभाग लियाकत चौधरी, विक्रम चौधरी,आर के प्रथम, रामकुमार शर्मा,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौतमबुधनगर राज़ कुमार मोनू, फिरे सिंह नागर,पूर्व प्रत्याशी सादाबाद विधानसभा मथुरा प्रसाद,जय प्रकाश खटाना व डा सीमा अन्य लोग मौजूद रहे

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]