October 10, 2026

Congress’s ‘Bharat Jodo Yatra’ will be based on three issues, logo launched : तीन मुद्दों पर आधारित होगी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’,लोगो हुआ लॉन्च

IMG_20220823_151753

कन्याकुमारी से कश्मीर तक 12 राज्यों से गुजरेगी यात्रा

नई दिल्ली:-कांग्रेस पार्टी की आगामी भारत जोड़ो यात्रा का मंगलवार को विधिवत लोगो नई दिल्ली में लॉन्च किया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह मौजूद रहे और इस यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ये यात्रा 7 सितंबर से शुरू होगी। इस यात्रा का लोगो और टैगलान भी जारी किया गया। इस यात्रा का मकसद समाज से नफरत को खत्म करना बताया गया है। इस दौरान 3,500 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया जाएगा।

12 राज्यों से गुजरेगी यात्रा:

150 दिन चलने वाली यह यात्रा 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से होगी और 12 राज्यों से गुज़रते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। भले ही ये यात्रा कांग्रेस द्वारा शुरू की जा रही है,लेकिन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कांग्रेस का झंडा नहीं दिखेगा। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के झंडे की बजाय तिरंगा दिखेगा। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बताया कि यात्रा का मकसद समाज से नफरत खत्म करना है। नेताओं ने कहा कि हमलोग का मकसद है कि समाज के हर एक वर्ग, जाति और धर्म के लोग यात्रा में शामिल हों। राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेतागण इस यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

समाज के हर को जोड़ने की होगी कोशिश:

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी जयराम रमेश ने कहा कि जो लोग यात्रा में शामिल होने में सक्षम नहीं हैं, वो यात्रा के संदेश को ऑनलाइन माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। इस यात्रा में समाज के हर वर्ग के हजारों लोगों को आप एक साथ चलता देखेंगे। आपको विविधता में एकता की झलक स्पष्ट दिखाई देगी। हम भारत जोड़ो यात्रा को ‘यात्रा उत्सव’ का रूप देने जा रहे हैं। यात्रा के अलावा, इसमें गीत-संगीत और अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी, जिनमें कोई भी भाग ले सकेगा।

तीन मुद्दों को लेकर है ये यात्रा:

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि इस यात्रा का आधार तीन मुद्दे अहम होंगे।

1.आर्थिक विषमता:

उन्होंने कहा कि इस समय देश मंहगाई, जीएसटी जैसे टैक्स और तमाम आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। इसके आज पूरे देश को जागरूक हो एक साथ आना पड़ेगा। इस यात्रा के माध्यम से हम पूरे देश में मंहगाई और कमजोर होती जा रही अर्थव्यवस्था पर अपनी आवाज उठाएंगे।

2.सामाजिक ध्रुवीकरण:

कांग्रेस नेता ने दूसरा मुद्दा सामाजिक ध्रुवीकरण को बताते हुए कहा कि आज जिस तरह देश में जाति,धर्म,खान-पान,रहन-सहन और पहनावे को लेकर विषमताओं का चलन है। यह सामाजिक सामंजस्य व शांति के लिए खतरा बन चुका है। देश मे एक विचारधारा को दूसरे वर्ग पर थोप कर समरसता को बिगाड़ा जा रहा है। इस यात्रा से हम देश मे भाईचारे व शांति का पैगाम भी लोगों तक पहुंचाएंगे।

3.राजनैतिक तनाव:

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज देश में केंद्र और राज्य सरकारों में जो तनाव बढ़ रहा है और जिस तरह सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि राजनीतिक तनाव देश के विकास के आड़े आ रहा है। इस समस्या से अमूमन अधिकांश राज्य त्रस्त हैं। इसको लेकर भी अब आवाज बुलन्द करने की जरूरत है।

क्या बोले थे राहुल गांधी:

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो’ अभियान पर बात करते हुए कहा था कि अगर उनके साथ इस अभियान में कोई नहीं भी चला तो भी वह रुकेंगे नहीं। राहुल बोले कि मेरे साथ कोई चले, ना चले, मैं अकेला चलूंगा। उन्होंने इसको लेकर ट्वीट लिखा कि ‘एक तेरा कदम, एक मेरा कदम मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन। आओ साथ मिलकर भारत जोड़ें’।

अब तक 150 से अधिक संगठन आए साथ:

गौरतलब है कि कांग्रेस की इस यात्रा को लेकर अपार समर्थन भी मिल रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार को राहुल गांधी के बैठक में अब 150 सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइजेशन का साथ भी मिल गया है। समर्थन करने वाले लोगों में योगेंद्र यादव, अरुणा राय, सैयदा हमीद आदि शामिल हैं।

Author

You may have missed