Congress leader demands CBI probe into Sonali Phogat’s death : कांग्रेस नेता ने की सोनाली फोगाट की मौत की सीबीआई जांच की मांग

बहन ने भी जताया शक

नई दिल्ली:- टिकटॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की गोवा में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु की खबर पर अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए हरियाणा के एक कांग्रेस नेता ने सीबीआई जांच की मांग की है।

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने सोनाली फोगाट की निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया और सरकार से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाते हुए ट्वीट किया कि  “हरियाणा से अभिनेत्री सोनाली फोगाट के संदिग्ध व आकस्मिक निधन का बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करता हूं।” 

बहन ने भी जताई हत्या की आशंका:

सोनाली फोगाट की मृत्यु के बाद उनकी बड़ी बहन रेमन फोगाट ने कहा है कि रात को 11:00 बजे उनकी तबीयत खराब लग रही थी और उन्होंने खाने के बारे में शिकायत की थी। सोनाली ने मां को भी फोन पर हुई बताया था कि उसे खाने के बाद गड़बड़ सी हो रही थी। उसे शरीर में हरकत सी महसूस हो रही थी। हमने कहा था कि डॉक्टर को दिखाकर आओ, लेकिन सुबह उसकी मौत की खबर आ गयी। 

बता दें कि 41 वर्षीय सोनाली फोगाट का सोमवार रात गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सोनाली अपने कुछ स्टाफ मेंबर के साथ गोवा में एक गाने की शूटिंग के लिए गई थीं। 

रात ही शेयर की थी वीडियो:

बता दें कि तबियत बिगड़ने की खबरों के बाद सोनाली ने रात में ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी जारी किया था।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.