October 11, 2026

कांग्रेस का बड़ा एलान, दिल्ली मेयर चुनाव में आप को समर्थन

IMG-20240420-WA0009

नई दिल्ली।

दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पार्टी इस चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन करेगी। 26 अप्रैल को मेयर चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से 18 अप्रैल को प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। आप ने मेयर पद के लिए महेश खिची और डिप्टी मेयर पद के लिए रविंदर भारद्वाज को अपना प्रत्याशी बनाया है।
आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवार महेश खिची एमसीडी हाउस में देव नगर वार्ड नंबर 84 का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। महेश खिची साल 2012 में आम आदमी पार्टी के गठन के बाद से ही इससे जुड़े हुए हैं। वो साल 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन का भी हिस्सा थे।
वहीं , दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने मेयर पद को लेकर किशन लाल और डिप्टी मेयर पद के लिए नीता बिष्ट को मैदान में उतारा है। दिल्ली नगर निगम ने शुक्रवार को मेयर चुनाव कराने के लिए ईसीआई से इजाजत मांगी है। इसके साथ ही दिल्ली के एलजी से एक पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने की अपील भी की गई है।

Author

You may have missed