एमपी में भी कांग्रेस का ‘ हनुमंत दांव ‘

:- प्रियंका की रैली में ‘ गदा ‘

Desk report :- बजरंग बली के सहारे कर्नाटक चुनाव में बम्पर जीत दर्ज़ कराने के बाद अब कांग्रेस मध्यप्रदेश चुनाव में भी शायद संकटमोचक पर दांव लगाने की तैयारी में है। आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जबलपुर रैली देखकर सियासी गलियारों में ये कयास लगने शुरू हो गए हैं। दरअसल जबलपुर रैली की तैयारियों में एमपी कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रियंका के स्वागत में पूरा शहर होर्डिंग और पोस्टरों से पट गया लेकिन सबसे अधिक चर्चा में रहा आयोजन के पंडाल पर रखा गया एक विशालकाय गदा। पंडाल के शीर्ष पर रखा ये गदा दूर से ही घूमता नज़र आ रहा था। जिसे लेकर तरह तरह की कयासबाजी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि जबलपुर पहुंची प्रियंका ने नर्मदा नदी की पूजा कर रैली को सम्बोधित किया। यहाँ उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा और कांग्रेस की नारी सम्मान योजना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, पुरानी पेंशन लागू करने जैसी कई घोषणाओं का ऐलान किया।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.