CORONAVIRUS : कोरोना फिर हो रहा बेकाबू, 24 घण्टे में 2 मौत


नई दिल्ली :- दिल्ली में कोरोना का संक्रमण लगातार बेकाबू हो रहा है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार महज शनिवार को ही 678 नए केस सामने आए। यही नही 2 लोगों की मौत भी हुई। जिसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 3410 हो गई है।
आंकड़ों की माने तो राजधानी दिल्ली में मात्र शनिवार को 17037 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ, जिसमें से 678 कोविड पॉजिटिव निकले। इसके साथ ही 969 लोगो रिकवर भी हुए। इस समय दिल्ली में कोरोना के 2534 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 198 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली में इस समय 73 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 8 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इसके अलावा 80 मरीज आईसीयू में भी भर्ती हैं।

टेस्टिंग में भी आई वृद्धि:
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 10971 का आरटीपीसीआर टेस्ट हुए। इसके साथ 6066 का रैपिड एंटीजन टेस्ट भी हुआ है। दिल्ली में शनिवार तक 391000864 का कोरोना टेस्ट हुआ है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *