Daily horoscope: पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

डॉ. भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य


दिनांक -01 अगस्त 2022
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
शक संवत -1944
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि – चतुर्थी पूर्ण रात्रि तक तत्पश्चात पञ्चमी
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी 16:06 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग -परिघ 19:04 तक तत्पश्चात शिव
करण: वणिज 16:48 तक विष्टि/भद्रा 05:13 तत्पश्चात बव
अयन : सूर्य दक्षिणायन
राहुकाल – 07:11 से 08:52 तक
राहु काल में कोई भी नया शुभ कार्य नहीं करना चाहिए
राहु काल वास उत्तर पश्चिम में
दिशाशूल- पूर्व में
सूर्योदय – 05:31
सूर्यास्त – 18:54

आज का राशिफल

मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य को विदेश से कोई नौकरी का ऑफर आये,तो आपको उसमें रुकना नहीं है। सदस्यों से बातचीत करके उन्हें आगे बढ़ाना होगा। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के कारण किसी सामाजिक मान सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। किसी बड़े अधिकारी से चल रही अनबन आपके लिए सिरदर्द बनेगी,क्योंकि वह आपके किसी कार्य को लंबा लटका सकते हैं। यदि आप अभी किसी व्यक्ति के कहने में आकर धन का निवेश किया,तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

वृष (Taurus)
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम भरा रहेगा। आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिखेगी। सामाजिक संबंधों से आपको लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। जो लोग राजनीति में करियर बनाना चाहते हैं,उन्हें किसी परिजन की मदद से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया,तो उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा,इसलिए सावधान रहें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने अनुभव से किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं,जिसे आपको छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। आपकी वाकपटुता से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। रात्रि का समय आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ में व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी पिकनिक अथवा पार्टी का आयोजन होगा। पिताजी से चल रही अनबन आपको मिलजुल कर समाप्त करना होगा,नहीं तो वह अपनी जिद से टस से मस नहीं होंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपके काफी सारी समस्याएं हल होंगी।

कर्क (Cancer)
आज के दिन आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे व किसी आलोचक के आलोचना की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिसका आप लाभ भी उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपको किसी के खिलाफ कुछ कड़वी बातें बोल सकता है,जिन्हें आपको चुप रहकर सुनना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया पद सौंपा जाएगा। आप मस्ती में काम करने के कारण किसी कार्य को गलत कर सकते हैं,इसीलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा।

सिंह (Leo)
आज के दिन आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपका धन लेकर भाग सकता है।जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। जिसके कारण उन्हें अपने जूनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी और वह भी उन्हें समय पर मिल जाएगी,जिसके बाद वह अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ उत्तरदायित्व बढ़ सकते हैं,जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें कोई सूचना सुनने को मिलेगी।

कन्या (Virgo)
आज आप कार्य में तत्परता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। घर गृहस्थी की समस्या सुलझेगी और आपको कोई राष्ट्रीय मदद भी मिलती दिख रही है। भाई बहनों से चल रही अनबन आज समाप्त होगी। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। रचनात्मक कार्य में भी आपका खूब मन लगेगा,लेकिन संतान द्वारा किसी गलत कार्य को करने के कारण आप उन पर क्रोध करेंगे,जिसके कारण कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे।

तुला (Libra )
आज का दिन आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा और आपकी महत्वकांक्षाएं भी पूरी होंगी। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें करते नजर आएंगे और यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी,तो वह भी समाप्त होती दिखेगी। आज आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा। आपको अपनी समस्याओं के समाधान मिलने से आप दुखी रहेंगे,लेकिन आपको अपने किसी कानूनी कार्य में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है,नहीं तो उसमें आपको कुछ रिश्वत भी लेनी पड़ सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी की बातों में आकर बड़ा निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे और अधिकारी वर्ग से भी आपकी अच्छी सांठगांठ रहेगी। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है और आप संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ी देख आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो आपका कोई काम बिगड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में जो लोग लंबे समय से हाथ आजमा रहे हैं,उन्हें आज कोई पद सौंपा जा सकता है।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपको अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है,नहीं तो बाद में वह आपकी परेशानी का कारण बनेगा। सुखों में वृद्धि होगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है। यदि कोई भी विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। नए संपर्कों से भाग्य का सितारा आज बुलंद रहेगा और आपका विश्वास धर्म व अध्यात्म के प्रति और बढ़ेगा।

मकर (Capricorn)
आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और बिजनेस में आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। यदि कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से कुछ अनबन चल रही थी, तो वह समाप्त होगी और वह भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी,लेकिन आपके घर किसी अतिथि का अचानक आगमन होने से आपका व्यय का भार बढे़गा। आपको किसी दूसरे के मामले में सोच विचार कर बोलना होगा,नहीं तो वह आपके सिर पर आ सकता है।

कुंभ (aquarious)
आज आपकी किसी नई भूमि,वाहन,मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी और सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग के लिए कोई वस्तु खरीद सकते हैं, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर लोगों का उत्तरदायित्व बढ़ेगा। जो लोग छोटा व्यापार करते हैं,उन्हें छोटे व बड़े की भावना अपने मन में नहीं रखनी है। यदि आप संतान के लिए किसी नये कोर्स में दाखिला कराना चाहते हैं,तो उसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी दी जाएगी।

मीन (Pisces)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। किसी खास प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा,लेकिन मौसम का विपरीत प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। आपको दूसरों की मदद करने से पहले यह भी देखना होगा कि आपका कोई जरूरी कार्य तो नहीं रुका हुआ है। माताजी आपकी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकती हैं,इसलिए आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं,जिसमें आपको परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। यदि संतान के करियर को लेकर कुछ समस्याएं आपके मन में चल रही थी,तो आपको उनका समाधान मिलेगा।

जन्मदिन विशेष:

दिनांक 01को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1होगा।जिन लोगों का मूलांक 1 होता है वह लोग बहुत ही मिलनसार और सरल स्वभाव के होते हैं। इतना ही नहीं वह लोगों के साथ बहुत जल्द निकटता बढ़ा लेते हैं। ऐसे लोग अपनी मधुर वाणी और सरल व्यवहार से सामने वाले का मन बहुत जल्द जीत लेते हैं। इस मूलांक के लोगों को स्वामी ग्रह सूर्य होता है जिसके चलते ये सामना वाले व्यक्ति को अपने कार्यों और वाणी से प्रभावित कर लेते हैं। साथ ही इन लोगों में ईमानदारी कूट कूटकर भरी होती है। ये निडर साहसी व स्वाभिमानी होते हैं जीवन में आने वाली कठिनाइयों से ये घबराते नहीं हैं।

शुभ दिनांक : 1,10,19,28.

शुभ अंक : 1,2,3,6,7,9

शुभ माह : 1,2,3,9

शुभ वर्ष 2024,2027,2038

ईष्टदेव : गणेशजी, श्री विष्णु भगवान

शुभ रंग : लाल गुलाबी पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
अंक 1 के जातकों के लिए 2022 वर्ष सेहत के लिए मध्यम रहेगा। इस वर्ष अधिक यात्राओं में रहने की वजह से आप अपने खाने-पीने का ध्यान नहीं रख पाएंगे। जिससे आपको पेट में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। अगर आपको हार्ट से जुडी कोई परेशानी है तो समय रहते चिकित्सक से सलाह लेते रहें। अगस्त से दिसम्बर माह के मध्य तक वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने का अंदेशा रहेगा। घर में बजुर्गों की सेहत को लेकर भी लापरवाही नहीं करें।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *