Transfer in the Police Department of Gautam Budh Nagar : गौतमबुद्ध नगर के पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस

कई डीसीपी और एडिशनल डीसीपी इधर से उधर

नोएडा/ग्रेटर नोएडा:-  रविवार देर शाम गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने तमाम अधिकारियों को इधर से उधर किया। जिनमें डीसीपी स्तर तक के अधिकारी शामिल थे। इन तबादलों में जहां 3 ज़ोन के डीसीपी बदले गए वह वही तीन एडिशनल डीसीपी का भी तबादला किया गया।  मिली जानकारी के अनुसार डीसीपी नोएडा हरीश चंद्र को नोएडा सेंट्रल से नोएडा भेजा गया है, जबकि राजेश एस को नोएडा से डीसीपी सेंट्रल नोएडा भेजा गया है । वहीं डॉ मीनाक्षी कात्यायन ,जो अब तक ग्रेटर नोएडा की डीसीपी थी उन्हें पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा बनाया गया है। अभिषेक वर्मा को कमिश्नरेट से पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा भेजा गया है , तो राम बदन सिंह को पुलिस कमिश्नरेट से पुलिस उपायुक्त मुख्यालय बनाया गया । तबादलों की फेहरिस्त में तीन एडिशनल डीसीपी भी शामिल हैं। जिनमें अंकिता शर्मा को एसीपी फर्स्ट नोएडा से अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा बनाया गया है । आशुतोष द्विवेदी को स्टाफ ऑफिसर से पुलिस उपायुक्त नोएडा का पद दिया गया है। तो वहीं रणविजय सिंह को नोएडा जॉन के एडिशनल डीसीपी से उपायुक्त अपर पुलिस उपायुक्त कानून व्यवस्था और अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि रणविजय सिंह पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने से पहले ही गौतम बुध नगर में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *