Daily horoscope : पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

डॉ भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य


दिनांक -03 अगस्त 2022
दिन – बुधवार
विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
शक संवत -1944
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि – षष्ठी 05:41 तक तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र – हस्त 18:24 तक तत्पश्चात चित्रा
योग – सिद्ध 17:49 तक तत्पश्चात साध्य
करण: बालव 05:41 तक कौलव 17:45 तक तत्पश्चात तैतिल
अयन : सूर्य दक्षिणायन
राहुकाल – 12:12 से 13:53 तक

राहु काल वास दक्षिण पश्चिम में
दिशाशूल- उत्तर में
सूर्योदय – 05:32
सूर्यास्त – 18:53


वास्तु –

वास्तु दोष मिटाने के लिए कर्पूर रखें : यदि घर के किसी स्थान पर वास्तु दोष निर्मित हो रहा है तो वहां एक कर्पूर की 2 टिकियां रख दें। जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तब दूसरी दो टिकिया रख दें। इस तरह बदलते रहेंगे तो वास्तुदोष निर्मित नहीं होगा।

आज का राशिफल

मेष ,(Aries)
आज परिवार की समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। शान्ति बनाये रखने का प्रयास करें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृष (Taurus)
नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मिथुन (Gemini)
आज के दिन व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव होगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा।

कर्क (Cancer)
आज के दिन मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

सिंह (Leo)
आज के दिन मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या (Virgo)
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। मेहनत अधिक रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अनावश्‍यक तनाव रहेगा।

तुला (Libra )
आज के दिन आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के साधन विकसित होंगे। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता मिलेगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों से भेंट होगी।

वृश्चिक (Scorpio)
आज आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।

धनु (Sagittarius)
आज मन प्रसन्न रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मकर (Capricorn)
आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से सद्भाव बनाये रखें। सन्तान को कष्ट रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। आय में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

कुंभ (aquarous)
मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार से आय वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना हो सकता है। किसी प्रॉपर्टी से आय का स्रोत बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी।

मीन (Pieces)
आज माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। पिता का साथ मिलेगा।

जन्मदिन विशेष:

दिनांक 03 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 3 होगा।मूलांक 3 के लोग वीर, स्वतंत्रता प्रिय, बुद्धिमान व महत्वाकांक्षी होते हैं। ये किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये स्वभाव से थोड़े जिद्दी होते हैं। कहते हैं कि ये लोग जिस काम को करने की ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग अपनी प्रतिभा से दूसरों को आकर्षित करने में सक्षम होते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में किसी का दखल पसंद नहीं होता है। ये हर काम को अपने हिसाब से करना पसंद करते हैं।

शुभ दिनांक : 3,12,21,30

शुभ अंक : 3,12,16,30.

शुभ माह : 3,5,9,11

शुभ वर्ष 2030, 2039, 2048, 2057.

ईष्टदेव : गणेशजी, देव गुरु बृहस्पति

शुभ रंग : लाल, पीला, नारंगी

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह 2022 का वर्ष शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर कुछ कमज़ोर रहेगा। आपके लीवर में अगर पहले से कोई परेशानी चल रही थी तो इस वर्ष अधिक परेशानी हो सकती हैं। आपको किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी हैं और जैसे ही पेट की कोई समस्या आती हैं उसी समय इलाज करवाना हैं। अच्छी सेहत के लिए आप अपने खाने-पीने का ध्यान रखें और योगा भी नियमित रूप से करते रहें तभी आप चुस्त-तंदरुस्त महसूस करेंगे। वाहन बहुत ही सावधानी से चलाए और किसी भी प्रकार के नशे से दूर ही रहें।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *