जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

वैदिक पंचांग 

डॉ भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य

दिनांक – 2 जुलाई  2022

दिन – शनिवार 

विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)

शक संवत -1944

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ऋतु 

मास -आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार -ज्येष्ठ)

पक्ष – शुक्ल पक्ष 

तिथि – तृतीया 

नक्षत्र – अश्लेषा पूर्ण रात्रि तक  

योग – हर्षण  प्रातः 11.33 तक तत्पश्चात वज्र 

राहुकाल – प्रातः 08:56 से 10:41 तक

राहु काल वास पूर्व में

सूर्योदय – 05:27

सूर्यास्त – 19:23

दिशाशूल – पश्चिम में 

जन्मदिन विशेष:

दिनांक 2 जुलाई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1होगा। 2 को जन्मे व्यक्ति अति महत्वाकांक्षी होते हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले  गहनता पूर्वक सोचते हैं। इसी कारण आप कभी भी  डगमगाते नहीं है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति सरल हृदय के और बौद्धिक क्षमता से परिपूर्ण होते हैं।

शुभ दिनांक : 6,8,12

शुभ अंक : 4, 8, 16,18, 20, 40, 52,

शुभ माह  : 3,5,9,11

ईष्टदेव : मां सरस्वती, मां लक्ष्मी भगवान महादेव 

शुभ रंग : पीला, सफेद, गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे।

मेष (Aries) 

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी पारिवारिक जन से कुछ लाभ होगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर के परेशान हो सकते हैं। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृष (Taurus)

आज  आपको धन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी युवा वर्ग अपने काम के नए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे और सफल भी होंगे।

मिथुन (Gemini)

आज के दिन आपको व्यवसाय संबंधी योजनाओं में आ रही समस्या दूर होगी।। व्यापार साझेदारी मैं आपको लाभ होगा नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक स्थान परिवर्तन मिलने की संभावना है

कर्क (Cancer) 

आज के दिन अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें शत्रु आप पर हावी हो सकता है वाद-विवाद से बचें। किसी लंबे समय से चले आ रहे मनमुटाव आज मधुरता में बदलने की योग हैं।

सिंह (Leo)

आज के दिन किसी प्रिय के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे जमीन से संबंधित रुका हुआ कार्य आज हल हो सकता है अपने अपने स्वास्थ्य को लेकर के सतर्क रहें। कोई रुका हुआ कार्य  आप के अधिकारियों की मदद से पूरे होंगे।

कन्या (Virgo)

आज आपको मानसिक शांति रहेगी निवेश करने की सोच रहे हैं किसी के साथ मिलकर के निवेश करने से बचें अन्यथा हानि हो सकती है। परिवार में उत्साह पूर्ण माहौल रहेगा। और आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

तुला (Libra)

आज के दिन कोई नवीन कार्य संपन्न करेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने का प्रयास करेंगे पिता के स्वास्थ्य को लेकर के परेशान हो सकते हैं। पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपको सकारात्मक तब प्रदान करेंगी।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आप अपने को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुरानी बात को लेकर किसी से बात विवाद हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ का योग है।

धनु (Sagittarius)

आज आपका कोई रुका हुआ कार्य हो सकता है। किसी मेहमान का आवागमन होगा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें तो भाई बहन से विवाद हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने उच्चाधिकारियों से काम के दबाव की वजह से तनाव हो सकता है।

मकर (Capricorn)

आज के दिन कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसको लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे परंतु किसी कार्य को लेकर आपकी प्रतिष्ठा पर सवाल उठ सकते हैं इसके लिए आप सतर्क रहें।

कुंभ (Aquarius)

आज के दिन अध्ययन अध्यापन संबंधी कार्यों में रूचि रहेगी आज कुछ समय के लिए आप एकांत में समय अपना व्यतीत करेंगे व्यवसाय में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगे कार्यक्षेत्र में आपके साथियों से आपको लाभ मिलेगा।

मीन (Pisces)

आज आप नए नए व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं जिससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक पूर्वक निखार आएगा। धन संबंधी मामलों में आपको भी संतोष रखना होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करेंगे लाभ कम होगा।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *