जरा सी अनबन पर सहेली ने बना दिया ‘धंधे वाली’

लव ट्राइएंगल में दिल्ली में हुई सनसनीखेज वारदात, हुआ खुलासा 

नई दिल्ली:- अपने प्रेमी से अपनी सहेली की दोस्ती रास न आने पर एक युवती ने अपना बदल लेने के लिए न सिर्फ उसे बदनाम करने के लिए फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना डाला,बल्कि उसका मोबाइल नम्बर भी सार्वजनिक कर दिया। मामला का खुलासा करते हुए अब दिल्ली पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि त्रीनगर की रहने वाली आलिया ने उसके और प्रेमी के बीच में आई अपनी सहेली को सबक सिखाने के लिए अपनी सहेली की ‘धंधे वाली’ नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और पीड़िता की फोटो डालने के अलावा उसका निजी मोबाइल नंबर भी डाल दिया। इसके बाद युवती के पास अनजान नंबरों से लगातार कॉल आने लगी।

इससे परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत उत्तरी जिला साइबर थाने को दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 19 साल की आलिया शेख नाम की लड़की को उसके त्रिनगर स्थित घर से गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान आलिया ने बताया कि वह और पीड़ित युवती दोनों दोस्त हैं। पीड़िता आया की नौकरी करती है, जबकि वह घरेलू सहायिका की नौकरी करती है। दोनों एक ही युवक को पसंद करती हैं। पीड़िता और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ी तो उसे बदनाम करने के लिए उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बना दी। 

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पिछले दिनों सदर बाजार निवासी एक युवती ने साइबर थाने में शिकायत दी थी। पीड़िता इस मामले के बाद वह अवसाद में चली गई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि किसी ने उसका फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है। उस अकाउंट के जरिए उसे बदनाम करने की साजिश रची गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने सबसे पहले पीड़िता की काउंसलिंग करवाई। 

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *