October 10, 2026

दिल्ली के दिल में आग ,6 गाड़ियों ने पाया काबू

0
IMG_20220715_141815

कनॉट प्लेस के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग के बाद मची अफरा तफरी

नई दिल्ली:- वैसे तो दिल्ली में आए दिन आग की घटनाएं सामने आ रही हैं ,लेकिन शुक्रवार की सुबह दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में आग की एक घटना से अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

मिली जानकारी के अनुसार यह आग ‘कैफे हाई 5’ में शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे पर लगी थी। कनॉट प्लेस स्थित जिस बिल्डिंग में आग लगी उसके नीचे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच भी है। हालाँकि इस सुबह होने के कारण इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं हैं।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed