October 11, 2026

दिल्ली के मुख्य सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप, मंत्री ने सीएम केजरीवाल को भेजी रिपोर्ट

IMG_20231122_154722

नई दिल्ली।

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पूरक रिपोर्ट भेजी है। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से द्वारका एक्सप्रेसवे परियोजना में मुख्य सचिव नरेश कुमार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में सतर्कता मंत्री आतिशी की रिपोर्ट उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को भेजे जाने के एक दिन बाद दिल्ली सरकार ने इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो को भेज दिया था।

चर्चा है कि दिल्ली सरकार ने द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में कथित 850 करोड़ रुपये के भूमि अधिग्रहण घोटाले का मामला मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद मामला सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी भेज दिया गया है।

बता दें कि दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार पर अपने बेटे करण चौहान से जुड़ी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए जमीन की कीमत 22 गुना बढ़ाने का आरोप है। सीएम केजरीवाल ने बीते बुधवार को मामले को उपराज्यपाल के पास भेजा और मुख्य सचिव को तत्काल निलंबन के साथ पद से हटाने की सिफारिश की। 

Author

You may have missed