Delhi most unsafe for women in NCRB data : एनसीआरबी के आंकड़ों में दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित

दिल्ली बदनाम हुई

नई दिल्ली:- देश की राजधानी दिल्ली पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवालिया निशान लगा है। हाल ही कि एनसीआरबी रिपोर्ट के बाद दिल्ली के लिए बेहद चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।जिनके अनुसार दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13,982 केस दर्ज किए गए जबकि देश के कुल 19 महानगरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 43,414 मामले दर्ज किए गए।  इस हिसाब से दिल्ली महिला असुरक्षा के मामले में नम्बर 1 पर है। जबकि दिल्ली के बाद दूसरे नम्बर पर सबसे अधिक मामले मुंबई में दर्ज किए गए और तीसरे नंबर पर बैंगलौर रहा।

आंकड़ों बेहद डरावने:

इन आंकड़ों की माने तो 2020 में दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध के 9,782 मामले दर्ज किए गए थे। 2021 में दर्ज किए गए मामले 2020 में दर्ज किए गए मामलों से 40 प्रतिशत ज्यादा हैं। यही नहीं दिल्ली में 2020 की तुलना में 2021 में साइबर क्राइम भी 111 प्रतिशत बढ़ गया है। 2021 में साइबर क्राइम के 356 मामले दर्ज किए गए।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]