Delhi on high alert : स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट

कई आतंकी संगठनों के निशाने पर है दिल्ली

नई दिल्ली:- दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खूफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट किया है। सूत्रों की माने तो आई बी ने अपनी एक रिपोर्ट में कई आतंकी संगठनों का जिक्र करते हुए दावा किया है कि ये संगठन 15 अगस्त या उसके आसपास दिल्ली में किसी आतंकी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियां एक्शन मोड में आ गई हैं। 

बताया न रह है कि आईबी ने 10 पन्नों की रिपोर्ट में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश के आतंकी साजिश रचने की दी जानकारी दी गई है। 10 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएसआई इन्हें लॉजिस्टिक मदद देकर धमाके कराना चाहता है। इसमें कई नेताओं सहित बड़े संस्थानों की इमारतों को निशाना बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार इस अलर्ट में जुलाई के महीने में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर हमले का भी जिक्र है। दिल्ली पुलिस को यह निर्देश दिया गया है कि 15 अगस्त के आयोजन स्थल पर स्ट्रिक्ट एंट्री के नियम लागू किये जायें। खुफिया एजेंसियों ने उदयपुर और अमरावती की घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर रेडिकल ग्रुप और उनकी एक्टिविटी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इतना ही नहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ आतंकी संगठन हमलों के लिए यूएवी और पैरा ग्लाइडर्स का इस्तेमाल कर सकते है। इसलिए बॉर्डर पर बीएसएफ को चौकन्ना रहने का निर्देश दिया है। आईबी  ने अपनी रिपोर्ट में उन इलाकों पर नजर रखने को कहा है जहां रोहिंग्या, अफगानी नागरिक रह रहे हैं। बता दें इससे पहले दिल्ली पुलिस के नवनियुक्त कमिश्रर संजय अरोड़ा ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया था। 

फिलहाल दिल्ली में सात हजार जवानों को राजधानी की सुरक्षा में तैनात किया गया है। जिसके तहत प्रमुख मॉल,रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और प्रमुख बाजारों आदि पर सघन चेकिंग अभियान जारी किया हुआ है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *