October 10, 2026

खिलाडियों के लिए खुशखबरी, बढ़ गई दाखिले की तारीख

0
dd5d049540042df5a4877b170c2fc8ab_original

नई दिल्ली:- खेल के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इक्षुक बच्चों के लिए दिल्ली सरकार ने राहत देते हुए दिल्ली के स्पोर्ट्स स्कूल में इस सेशन में एडमिशन लेने के लिए अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अब कैंडिडेट्स 12 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। जो पहले 5 जुलाई थी।

बता दें कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 22 जून 2022 से शुरू हुए थे। आयु सीमा में भी मिली छूट –दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में दाखिला लेने के लिए केवल लास्ट डेट ही आगे नहीं बढ़ाई गई है बल्कि आयु सीमा में भी अतिरिक्त 6 महीने की छूट दी गई है। यही नहीं दाखिले के लिए कट-ऑफ डेट 31 मार्च 2022 से आगे बढ़ाकर अब 30 सितंबर 2022 कर दिया गया है।

ऐसे करें अप्लाई :

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा – dsu.ac.in/registration आवेदन पूरे होने के बाद सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को उनके मोबाइल फोन पर टैलेंट स्काउटिंग कैंपस प्रोग्राम के बारे में सूचना दी जाएगी।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed