धामी ने की गडकरी से मुलाकात

उत्तराखंड के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने का किया अनुरोध

नई दिल्ली/उत्तराखंड:- उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान धामी प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने के लिए अनुरोध किया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को एन०एच०- 109K के ज्यामित्तीय सुधार एवं चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखण्ड, लो०नि०वि० को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में 02 लेन टनल परियोजना के कार्य हेतु लो०नि०वि० को कार्यदायी संस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आग्रह किया। 

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से एन0एच0-09 के अन्तर्गत पिथौरागढ़-अस्कोट मोटर मार्ग (किमी0 2.81 से किमी0 50.00 ) हेतु बी०आर०ओ० द्वारा प्रस्तुत डी०पी०आर० की स्वीकृति, सितारगंज-टनकपुर मोटर मार्ग को 04 लेन में निर्मित किये जाने और एन0एच0-731K के अन्तर्गत मझौला – खटीमा ( 13 किमी0) मोटर मार्ग को 04 लेन में परिवर्तित किये जाने के सम्बन्ध में भी अनुरोध किया।

मुरली मनोहर जोशी से मांगा मार्गदर्शन:

इस दौरान धामी ने नई दिल्ली में वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास जाकर शिष्टाचार भेंट की और उनसे राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर मार्गदर्शन लिया।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *