Noida : अवैध शराब माफिया पर गौतम बुध नगर पुलिस और आबकारी का शिकंजा

:- अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग एवं पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में चलाया गया गहन सर्च अभियान।

:- 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराते हुये जेल भेजा।

नोएडा :- आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिला अधिकारी सुहास एल0वाई0 के नेतृत्व में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत दिवस आबकारी निरीक्षक गौरव चन्द व आबकारी निरीक्षक रवि जायसवाल द्वारा अशोकनगर पर चेकिंग के दौरान एक स्कूटी वाहन संख्या UP14DX7909 से 1पेटी रॉयल स्टैग व 1 पेटी व्हाइट एंड ब्लू ब्राण्ड के साथ 1 अभियुक्त वाहिद अली पुत्र हसन अली को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेजा गया है। इसी प्रकार आबकारी निरीक्षक गौरव चन्द व आबकारी निरीक्षक रवि जायसवाल द्वारा अशोकनगर पर चेकिंग के दौरान 2 व्यक्तियों हुकुम सिंह पुत्र गोपाल सिंह व सोहन सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह को रॉयल स्टैग व ऑफिसर चॉइस ब्राण्ड के कुल 12 बोतलों के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में जेल भेजा गया। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *