डॉ. पीयूष द्विवेदी बने चेयरमैन, सुनील सिंधी व कलराज मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति में व्यापारियों को एकजुट करने का संकल्प।

न्यूज़ डायरी टुडे,गौतमबुद्ध नगर।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जनपद गौतमबुद्ध नगर की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह रविवार को अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में संगठन के नव निर्वाचित चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने अपनी पूरी कार्यकारिणी समिति के साथ विधिवत शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी, सामाजिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. पीयूष द्विवेदी के साथ वाइस चेयरमैन के रूप में संजय सतनानी, राजकुमार गर्ग एवं डॉ. संजय गुप्ता ने शपथ ली। वहीं मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी डॉ. डी.के. गुप्ता को सौंपी गई। संगठन के अध्यक्ष पद पर संजय जैन, वरिष्ठ महासचिव के रूप में अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल तथा महासचिव के पद पर राहुल भाटिया एवं अमित पोर्वाल को मनोनीत किया गया।


संगठन के संरक्षक मंडल में डॉ. राजेश गुप्ता, नवतन अग्रवाल, डॉ. एस.पी. जैन, डॉ. बी.के. गुप्ता, अजय बंसल, प्रवीण भारद्वाज, के.के. बंसल एवं कार्तिक गुप्ता को शामिल किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में सतनारायण गोयल एवं डॉ. विकास बंसल को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि संगठन मंत्री के पद पर फूल सिंह यादव को नियुक्त किया गया।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर उमानंदन कौशिक, नरेंद्र चोपड़ा, संजय कोहली, नवनीत जैन, विक्रम सेठी एवं के.के. अग्रवाल को मनोनीत किया गया। सचिव पद पर मनोज गोयल, सुनील पांडेय, सुनील वर्मा, डॉ. जे.एस. वेदी, अंकित गुप्ता, अजय गुप्ता, अजय कुमार लाल एवं तनवीर को जिम्मेदारी दी गई, जबकि सह-सचिव के रूप में डी.एन. कटोच एवं धर्मवीर बंसल को नियुक्त किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंधी रहे। उपमुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्र ने की।
समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गौतमबुद्ध नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा तथा राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में नोएडा विधायक पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रमुख अतिथियों के रूप में राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व विधायक विमला बाथम, अनिल अग्रवाल एवं गोपाल कृष्ण अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी श्री बालकानंद गिरी जी महाराज एवं जगद्गुरु स्वामी श्री सतीशाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद भी संगठन को प्राप्त हुआ।


शपथ ग्रहण के उपरांत अपने संबोधन में चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने कहा कि सभी व्यापारियों एवं उद्यमियों की संस्थाओं को एकजुट करना, उनके हितों की रक्षा करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकार और व्यापारी समाज के बीच सेतु बनकर कार्य करते हुए नवगठित कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाएगी। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उद्योग-अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए ठोस कार्ययोजना पर काम किया जाएगा।


संगठन के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान, स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन तथा सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।
वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन की प्राथमिकता व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिक स्तर पर सुनकर उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना है। संगठनात्मक मजबूती, पारदर्शिता और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए नई कार्यकारिणी निरंतर सक्रिय रहेगी।
कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि संगठन के वित्तीय संसाधनों का पारदर्शी और अनुशासित उपयोग किया जाएगा। व्यापारियों के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु वित्तीय व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।


मुख्य अतिथि सुनील सिंधी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जैसे संगठनों की भूमिका देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उन्हें नीतिगत लाभ दिलाने में यह संगठन सेतु का कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवगठित कार्यकारिणी निश्चित रूप से व्यापार हितों में प्रभावी एवं सार्थक कार्य करेगी।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.