अचानक कांपने लगा विमान,गुजरात की जगह जयपुर में करानी पड़ी आपात लैंडिंग

दिल्ली से गुजरात जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई दिक्कत

नई दिल्ली:- इन दिनों विमानों के उड़ान भरने और लैंडिंग में समस्याएं आम हो चलीं हैं। आए दिन दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भर रहीं विभिन्न कम्पनियों की सेवाओं में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। जिसे लेकर डीजीसीए भी कड़ा रवैया अपनाए हुए है। ऐसी ही एक घटना अब इंडिगो की एक फ्लाइट में आई है,जब विमान में अचानक आई दिक्कत के कारण उसे बीच में ही आपात लैंडिंग कराई गई। इस पर डीजीसीए ने कम्पनी से जवाब भी मांग लिया है।

मामला गुरुवार की रात का है,जब दिल्ली से वडोदरा जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट के इंजन में खराबी के बाद एहतियात के तौर पर सुरक्षित रूप से जयपुर की ओर डाइवर्ट कर दी गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

 इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि कुछ सेकंड के लिए इंजन में कंपन महसूस किये गए थे। इसलिए फ्लाइट को पायलटों ने एहतियात के तौर पर जयपुर की ओर डायवर्ट करने का फैसला किया। 

डीजीसीए ने दिए जांच के आदेश:

इस मामले में डीजीसीए ने कहा कि इंडिगो की दिल्ली से वडोदरा की उड़ान को कल रात एहतियात के तौर पर जयपुर के लिए डायवर्ट किया गया था। इंजन में कुछ सेकंड के लिए कंपन को महसूस किया गया था। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। आपको बता दें कि विमान में परेशानी और आपात लैंडिंग का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पिछले कुछ समय में स्पाइस जेट व इंडिगो की सेवाओं में आपात स्थिति की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *