24 जुलाई को असोला भाटी माइंस में लगाए जाएंगे 1 लाख से अधिक पौधे

 

दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने आज वन विभाग के अधिकारियों के साथ वन महोत्सव को लेकर की समीक्षा बैठक

नई दिल्ली:- दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ दिल्ली सचिवालय में वन महोत्सव को लेकर समीक्षा बैठक की कर बताया कि दिल्ली के   उपराज्यपाल महोदय एवं मुख्यमंत्री 24 जुलाई को होने वाले वन महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दिन असोला भाटी माइंस में 1 लाख से अधिक पौधे लगाकर इस समारोह का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए तमाम उपायों के परिणामस्वरूप दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर ) में काफी इज़ाफ़ा देखा गया है। दिल्ली में जहाँ साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसद था वह केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण, साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए समर एक्शन प्लान के 14 बिन्दुओ में शामिल वृक्षारोपण महाअभियान को गति देने के लिए 11 जुलाई से वन महोत्सव की शुरुआत सेंट्रल रिज से की गई । 15 दिनों तक चलने वाले इस समारोह का समापन 24 जुलाई को असोला भाटी माइन्स में 1 लाख से अधिक पौधों को लगाकर किया जाएगा। इस समापन समारोह के दौरान दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे। इस साल वन महोत्सव में लगभग 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है ।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस साल वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 35 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है | जिसे सभी सम्बंधित 19 विभागों की हरित एजेंसी द्वारा पूरा किया  जाएगा।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *