October 11, 2026

Delhi alert : यमुना नदी में मटके में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप

0
IMG_20220613_074129

:- सिक्के की तलाश में यमुना नदी में गोताखोरों को मिट्टी के बर्तन में मिला हैंड ग्रेनेड

 :- पुलिस ने की यमुना खादर इलाके की घेराबंदी

नई दिल्ली :- देश भर में प्रदर्शन से हुए तनावपूर्ण माहौल के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। ऐसे में किसी मुख्य मार्ग के पास हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना से अफरा तफरी लाजमी है। ऐसा ही कुछ शनिवार रात दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईओवर के पास हुआ,जब एक हैंड ग्रेनेड मिला और जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम में यमुना में नहा रहे कुछ युवकों ने पुलिस को एक मटके के अंदर हैंड ग्रेनेड रखे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मयूर विहार थाने की टीम एनएसजी कमांडो के साथ यमुना खादर इलाके में मौके पर पहुंची। साथ ही किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस का कहना है कि हमें नहीं पता कि यह कहां से आया। आस-पास के इलाकों में कबाड़ डीलरों की कुछ दुकानें हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने एनएसजी की मदद से ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया। 

सिक्के की तलाश कर रहे गोताखोरों को मिला था हैंड ग्रेनेड

मिली जानकारी के अनुसार ग्रेनेड गोताखोरों को एक मिट्टी के बर्तन में मिला था। ये लोग सिक्कों की तलाश में नदी में गए थे, जहां उन्हें ग्रेनेड दिखा। फिलहाल पुलिस ने इसे लेकर विस्फोटक पदार्थ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed