Goa Police reached Sonali’s Noida flat : सोनाली के नोएडा वाले फ्लैट में पहुंची गोवा पुलिस


किराए पर रहते हैं 2 किराएदार, 9 लोगों से 2 घंटे तक पूछताछ की


नोएडा:- हरियाणा की नेता सोनाली फ ोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस की एक टीम नोएडा पहुंची थी। सोनाली का सेक्टर.52 में अरावली अपार्टमेंट फ्लैट संख्या.122ए है। फ्लैट में 2 किराएदार रहते हैं। एक महिला चिकित्सक है और एक दिल्ली का युवक है। पुलिस ने किराएदारों से पूछताछ करके चली गईं। गोवा पुलिस ने रेंट एग्रीमेंट और दस्तावेज भी लिए हैं।
     सोनाली 2013 से 2015 तक इसी अपार्टमेंट में किराए पर रहती थीं। इसके बाद उत्तराखंड में एक सीरियल में काम मिलने के बाद उन्होंने ये फ्लैट खरीद लिया था। इसके बाद वह यहां से चली गईं थीं। दोनों फ्लैटों से 30 हजार रुपए किराया आता था। ये किराया फ ोगाट के खाते में ट्रांसफ र करते थे। सोमवार रात करीब 7;30 बजे गोवा की पुलिस नोएडा पहुंची थी। करीब दो घंटे यानी 9;30 बजे तक पूछताछ की। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नोएडा की कोतवाली सेक्टर.24 को इसकी जानकारी होने पर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची थी। सोनाली से बातचीत कब.कब होती थी। आखिरी बार बात कब हुई थी। फ्लैट में कौन आता था। किसे देते थे। यही सारे सवाल किए। किराएदारों ने मीडिया से कुछ भी बताने से मना कर दिया। गोवा पुलिस ने फ्लैट में रहने वाले और आसपास के 9 लोगों से पूछताछ की। गोवा पुलिस ने किराएदारों से लिखित में बयान में दर्ज कराए। उनका कहना है कि वह सिर्फ यहां किराए पर रहते हैं। उनका इस केस से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस ने पूछा की यहां वह आती थी। 23 अगस्त को सोनाली फ ोगाट की मौत हो गई थी। वे 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं। 23 अगस्त की सुबह उन्हें होटल में बेचैनी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी को गिरफ्तार कर लिया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]